Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

वेलकम टू द जंगल के सामने सीना ताने खड़ी कॉकटेल 2, जमकर हुई नोटों की बारिश

वेलकम टू द जंगल के सामने सीना ताने खड़ी कॉकटेल 2, जमकर हुई नोटों की बारिश


शाहिद कपूर की फिल्म कॉकटेल 2 ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है और वेलकम टू द जंगल की रिलीज के बावजूद अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। ...और पढ़ें

\\


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर इस समय दो बड़ी फिल्मों के बीच जंग है। शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 (Cocktail 2) पिछले एक हफ्ते से अपनी मजबूत पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है और इस बीच 26 जून को अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर वेलकम टू द जंगल भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।


कॉकटेल 2 के गानों और टीजर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और क्रिटिक्स ने इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। रिलीज के पहले दिन के शुरुआती हिस्से में ही अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। चूंकि ये एक मॉर्डन लव स्टोरी है इसलिए जेन जी फिल्म से ज्यादा खुद को जोड़ पा रहे हैं।

कितना कलेक्शन करेगी अक्षय कुमार की फिल्म?

वहीं अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका वाली वेलकम टू द जंगल एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें कई बड़े कलाकार नजर आए। एक अनुमान के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म पहले दिन 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। अहमद खान के निर्देशन में बनी ये फिल्म अपने जबरदस्त ह्यूमर और कॉमेडी पंचेज की वजह से चर्चा में है।




हालांकि शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म इसको कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है। कॉकटेल 2 ने पहले दिन 13.50 करोड़, दूसरे दिन 16.25 करोड़ और तीसरे दिन 17.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा हो चुका है। फिल्म ने पहले वीक में 70.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।



कॉकटेल 2 का 8वें दिन का कलेक्शन

सैकनिल्क पर इसके आठवें दिन का कलेक्शन भी आ गया है। फिल्म ने अभी तक 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है जोकि वेलकम टू द जंगल के हिसाब से एक अच्छा आंकड़ा है। कॉकटेल 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 74.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 122 करोड़ रुपये के आसपास हो गई है। अब ये देखने वाली बात होगी कि कॉकटेल 2 अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल के सामने अपनी मजबूत पकड़ किस तरह बनाए रखती है और इसे कैसे टक्कर देती है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]