Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

26 साल पुरानी फिल्म की कहानी सुनकर डर गए थे Govinda, आईकॉनिक मूवी ने बना दिया Sunny Deol का करियर

26 साल पुरानी फिल्म की कहानी सुनकर डर गए थे Govinda, आईकॉनिक मूवी ने बना दिया Sunny Deol का करियर

Sunny Deol के करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्म जिसकी स्क्रिप्ट सुनकर गोविंदा डर गए थे। ...और पढ़ें








सनी देओल के करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी


सनी देओल के करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी


स्क्रिप्ट सुनकर डर गए थे गोविंदा


फिल्म के डायरेक्टर ने किया था खुलासा



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गोविंदा ने भारतीय सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं जिन्होंने सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया है और अभी भी दर्शक इन फिल्मों को उतना ही पसंद करते हैं। लेकिन गोविंदा ने अपने करियर में एक ऐसी फिल्म ठुकराई थी जिसके लिए शायद वे पहली पसंद थे लेकिन किसी वजह से उन्होंने यह फिल्म नहीं की।


यह फिल्म रिलीज के बाद ब्लॉकबस्टर साबित हुई और आज भी भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में इस फिल्म का नाम शुमार है। इतना ही नहीं इस फिल्म ने उस हीरो के करियर को भी ऊंची उड़ान दी जिसने फिल्म में लीड रोल निभाया था।

ब्लॉकबस्टर रही थी 25 साल पुरानी फिल्म

गदर: एक प्रेम कथा (Gadar: Ek Prem Katha) 15 जून 2026 को अपने 25 साल पूरे करने जा रही है। भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक है और इसका बहुत बड़ा फैन बेस है। फिल्म में सनी देओल (Sunny Deol) ने तारा सिंह की मुख्य भूमिका निभाई थी, यह अफवाह थी कि गोविंदा फिल्म के लिए पहली पसंद थे।


एक इंटरव्यू में डायरेक्टर अनिल शर्मा ने खुलासा किया कि गोविंदा को कभी भी यह रोल ऑफर नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक बार गोविंदा को गदर की स्क्रिप्ट सुनाई थी और अभिनेता डर गए थे।
स्क्रिप्ट सुनकर डर गए थे गोविंदा

बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में अनिल शर्मा ने कहा कि गदर: एक प्रेम कथा में तारा सिंह के रोल के लिए गोविंदा को फाइनल नहीं किया गया था। हालांकि, फिल्म निर्माता ने कहा कि उन्होंने उन्हें कहानी सुनाई थी। अनिल ने कहा, 'गदर एक प्रेम कथा के लिए गोविंदा को कभी साइन नहीं किया गया था। मैं उन्हें महाराजा (1998) में निर्देशित कर रहा था। यही वह समय था जब मैंने गोविंदा को गदर: एक प्रेम कथा की कहानी सुनाई थी।




तो ऐसा नहीं था कि मैंने उनको कास्ट किया था। बल्की वो तो गदर: एक प्रेम कथा की कहानी सुन के डर गए थे। अनिल ने कहा, 'वह सोच रहे थे कि कोई इस तरह और पैमाने की फिल्म कैसे बना सकता है। यह वह समय था जब पाकिस्तान को फिर से बनाने का कोई तरीका नहीं था; किसी ने भी फिल्म के बड़े हिस्से के लिए ऐसा करने का प्रयास नहीं किया था। इसलिए सनी देओल हमेशा पहली पसंद थे'।



गदर की कहानी

अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित, गदर: एक प्रेम कथा ब्रिटिश सेना के पूर्व सैनिक बूटा सिंह के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बर्मा मोर्चे पर सेवा की थी। यह फिल्म विभाजन के दौर के रोमांस के बारे में है। सनी देओल ने अमृतसर के एक सिख ट्रक ड्राइवर तारा सिंह की मुख्य भूमिका निभाई है।




उसे सकीना से प्यार हो जाता है, जिसका किरदार अमीषा पटेल ने निभाया है। भारत-पाक अलगाव के बाद, वह भारत में फंस जाती है और तारा सिंह उसे पाकिस्तान में अपने परिवार से मिलने में मदद करता है। परिवार लाहौर में राजनीति में है। इस दौरान तारा और सकीना को प्यार हो जाता है और वे शादी कर लेते हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]