Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

इतिहास रचने को फिर तैयार भारत की बेटियां, महिला टी-20 विश्व कप का रोमांच आज से

इतिहास रचने को फिर तैयार भारत की बेटियां, महिला टी-20 विश्व कप का रोमांच आज से


पिछले साल वनडे विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरने जा रही ह ...और पढ़ें






भारतीय महिला टीम।


भारतीय महिला टीम का पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान से


वनडे विश्व कप जीतने वाली हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में उतरेगी भारतीय टीम


12 टीमों के बीच खेले जाएंगे कुल 33 मुकाबले


पांच जुलाई को खेला जाएगा फाइनल



न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। पिछले साल वनडे विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरने जा रही है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की मेजबानी में महिला टी-20 विश्व कप की शुरुआत आज से होगी। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह टूर्नामेंट अगले 24 दिनों तक रोमांच और उत्साह से भरपूर रहने वाला है। टूर्नामेंट का समापन पांच जुलाई को होगा।


दुनिया की 12 सर्वश्रेष्ठ महिला टीमें इस प्रतिष्ठित खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट के दौरान कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें कई रोमांचक और हाई-वोल्टेज मुकाबलों की उम्मीद की जा रही है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम का आत्मविश्वास इस समय सातवें आसमान पर है, क्योंकि उसने हाल ही में वनडे विश्व कप जीतकर अपने अभियान की मजबूत नींव रखी है। अब टीम की नजर टी-20 प्रारूप में भी विश्व विजेता बनने पर है।

भारतीय महिला टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं का शानदार संतुलन देखने को मिल रहा है। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि खिलाड़ी अपने बेहतरीन प्रदर्शन से देश को एक और विश्व कप दिलाने में सफल रहेंगी। दूसरी ओर, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमें भी खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। सभी की निगाहें भारतीय टीम पर होंगी, जो वनडे विश्व कप की सफलता को दोहराते हुए टी-20 विश्व कप में भी नया इतिहास रचने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।

ग्रुप-ए: भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका
ग्रुप-बी: इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, स्काटलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज
भारत का कार्यक्रम14 जून, पाकिस्तान, शाम 7 बजे से
17 जून, नीदरलैंड्स, शाम 7 बजे से
21 जून, दक्षिण अफ्रीका, शाम 7 बजे से
25 जून, बांग्लादेश, शाम 7 बजे से
28 जून, आस्ट्रेलिया, शाम 7 बजे से
ट्रॉफी जीतने वाली टीमेंआस्ट्रेलिया, 6
इंग्लैंड, 1
न्यूजीलैंड, 1
वेस्टइंडीज, 1
कुछ अन्‍य जानकारी2-2 टीमें दोनों ग्रुप से नाकआउट में पहुंचेंगी।
5 जुलाई को लंदन के लार्ड्स में खेला जाएगा फाइनल मुकाबला।
2020 में भारत फाइनल में पहुंचा था, लेकिन आस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था।
1216 रन न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के नाम है। वह टी-20 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं।
9 बार में से पांच बार भारतीय महिला टीम नाकआउट में पहुंची है, जिसमें चार बार सेमीफाइन और एक बार फाइनल शामिल है।
49 गेंदों पर शतक जड़ चुकी हैं हरमनप्रीत कौर। वह महिला टी-20 में सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। वेस्टइंडीज की डियांड्रा डाटिन(38) पहले नंबर पर हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]