Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

गुमला में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो का बड़ा एक्शन, राजस्थान में 1868 किलो डोडा तस्करी का वांटेड गिरफ्तार

गुमला में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो का बड़ा एक्शन, राजस्थान में 1868 किलो डोडा तस्करी का वांटेड गिरफ्तार

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने गुमला के बासुआ गांव से जीवन उरांव को गिरफ्तार किया है। वह राजस्थान के जयपुर में 1868 किलोग्राम डोडा तस्करी के एक बड़े मा ...और पढ़ें






डोडा तस्करी का वांटेड गिरफ्तार


केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने गुमला से वांछित जीवन उरांव को पकड़ा।


राजस्थान के जयपुर में 1868 किलो डोडा तस्करी का मामला।


स्थानीय पुलिस के सहयोग से बासुआ गांव में हुई गिरफ्तारी।



संवाद सहयोगी,गुमला। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की टीम ने सोमवार देर रात गुमला थाना के बासुआ गांव निवासी जीवन उरांव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे पूछताछ के लिए गुमला थाना लाया गया।

बताया जा रहा है कि जीवन उरांव राजस्थान के जयपुर में डोडा तस्करी से जुड़े एक बड़े मामले में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था।
राजस्थान में 1868 किलोग्राम डोडा बरामद

जानकारी के अनुसार 16 मई 2026 को राजस्थान के जयपुर में नारकोटिक्स विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में 1868 किलोग्राम डोडा बरामद किया गया था। मामले की जांच के दौरान जीवन उरांव की संलिप्तता सामने आई थी।


इसके बाद से केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो उसकी तलाश में जुटी हुई थी। जांच एजेंसियों को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने गृह क्षेत्र में छिपा हुआ है।
स्थानीय पुलिस के सहयोग से संयुक्त छापेमारी

गुप्त सूचना के आधार पर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। सोमवार रात बासुआ स्थित उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।


सूत्रों के अनुसार आरोपी से तस्करी नेटवर्क, डोडा की आपूर्ति श्रृंखला तथा इस मामले में शामिल अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल थे। नारकोटिक्स विभाग ने संकेत दिया है कि पूछताछ के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जा सकती है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]