Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

11,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

11,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

हॉनर ने चीन में अपना नया 5G फोन Honor X80 Pro Max लॉन्च किया है, जिसमें 11,000mAh की दमदार बैटरी और स्नैपड्रैगन 6 Gen 5 चिपसेट है। ...और पढ़ें








11,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। हॉनर ने चीन ने अपना एक और नया दमदार 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Honor X80 Pro Max के नाम से पेश किया है। कंपनी ने इससे कुछ दिन पहले ही Honor X70 Pro Max पेश किया था। अब नए हैंडसेट में तो कंपनी ने 11,000mAh की बैटरी ऑफर की है, जिसके बारे में ऐसा दावा किया गया है कि यह किसी Honor फोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है।


इतना ही नहीं इस Honor डिवाइस में फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल रही है, जो 10,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर कर सकती है। यह हैंडसेट कंपनी की वेबसाइट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। डिवाइस चार कलर ऑप्शन में आएगा। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...



Honor X80 Pro Max की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो चीन में, Honor X80 Pro Max के बेस वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 यानी लगभग 28 हजार रुपये है जिसमें आपको 8GB RAM और 128GB स्टोरेज भी मिल रही है।



जबकि फोन के 8GB + 256GB और 8GB + 512GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः CNY 2,199 यानी लगभग 31 हजार रुपये और CNY 2,499 यानी लगभग 35 हजार रुपये है। डिवाइस के 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत CNY 2,799 यानी लगभग 39 हजार रुपये है।


फोन की पहली सेल 26 जून को चीन में Honor ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू होगी। फोन को आप लाइटनिंग रेड, मूनलाइट व्हाइट, मिस्टिक ब्लैक और वाइब्रेंट ऑरेंज कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे।
Honor X80 Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.8-इंच का 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 10,000 निट्स तक की पीक HDR ब्राइटनेस भी मिल रही है। फोन में IP68 + IP69 + IP69K डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस की सुविधा भी दी गई है।


डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम का ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 6 Gen 5 चिपसेट मिल रहा है, जिसमें चार एफिशिएंसी कोर 2.0GHz पर क्लॉक किए गए और चार परफॉर्मेंस कोर हैं, जो 2.6GHz की पीक क्लॉक स्पीड ऑफर करते हैं। फोन में Adreno 812 GPU, 12GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है।
Honor X80 Pro Max के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए Honor डिवाइस में f/1.88 अपर्चर, 10x तक डिजिटल जूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन वाला 50-मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल (f/2.0) का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा डिवाइस में सबसे खास इसकी 11,000mAh की बैटरी है जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]