Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Vivo का नया 9000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दमदार ड्यूरेबिलिटी; 5 साल तक स्मूद परफॉर्मेंस!

Vivo का नया 9000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दमदार ड्यूरेबिलिटी; 5 साल तक स्मूद परफॉर्मेंस!


वीवो जल्द ही अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo Y600 Turbo लॉन्च करने वाला है, जिसमें 9000mAh की बड़ी बैटरी और IP68/IP69 रेटिंग मिलेगी। यह फोन 5 साल तक ...और पढ़ें





Vivo का नया 9000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दमदार ड्यूरेबिलिटी; 5 साल तक स्मूद परफॉर्मेंस


 चीन की स्मार्टफोन कंपनी वीवो जल्द ही अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo Y600 Turbo लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इस महीने 25 मई को चीन में होने वाले लॉन्च से पहले इस नए डिवाइस को टीज कर रही है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी 9000mAh बैटरी हो सकती है। ये भी बताया जा रहा है कि ये फोन इस सेगमेंट के सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकता है।
5 साल तक स्मूद परफॉर्मेंस

कुछ शुरुआती लिस्टिंग्स से ये भी पता चलता है कि फोन की बैटरी कैपेसिटी लगभग 9020mAh हो सकती है। कंपनी का दावा है कि ये बैटरी 6 साल तक बेहतर हेल्थ बनाए रख सकती है। इसके साथ ही Vivo ने ये भी बताया है कि फोन 5 साल तक स्मूद परफॉर्मेंस ऑफर करने के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है।




कंपनी का कहना है कि Vivo Y600 Turbo एक साथ लगभग 30 एप्स को बैकग्राउंड में स्मूद तरीके से चलाने में सक्षम होगा। इसका मतलब है कि यूजर्स लंबे टाइम तक मल्टीटास्किंग में किसी बड़े लैग या स्लोडाउन का सामना नहीं करेंगे।


ड्यूरेबिलिटी भी बेहतरीन

फोन में ड्यूरेबिलिटी पर भी खास ध्यान दिया गया है। इस नए वाले टर्बो डिवाइस में IP68 और IP69 रेटिंग्स मिलने वाली है, जिससे ये फोन पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगा। इतना ही नहीं डिवाइस कई ड्यूरेबिलिटी और एनवायरनमेंट टेस्ट्स से भी गुजारा गया है। मिड-रेंज सेगमेंट में इतना दमदार फोन अभी भी काफी कम ही देखने को मिलता है।
प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध

ये डिवाइस लॉन्च से पहले चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी इस फोन को ब्लू, व्हाइट और पिंक कलर ऑप्शन्स में पेश करेगी। हालांकि कंपनी ने अभी तक फोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ऐसा कहा रहा है कि ये स्मार्टफोन उन यूजर्स को टारगेट करेगा जो लंबी बैटरी लाइफ, दमदार परफॉर्मेंस और बेहतर मल्टीटास्किंग वाला फोन ढूंढ रहे हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]