Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Vivo के दो नए 5G फोन्स की सेल आज से, 200MP कैमरा और 16GB RAM समेत कई बेहतरीन फीचर्स

Vivo के दो नए 5G फोन्स की सेल आज से, 200MP कैमरा और 16GB RAM समेत कई बेहतरीन फीचर्स

वीवो के नए 5G फोन Vivo X300 Ultra और X300 FE की पहली सेल आज 14 मई से शुरू हो गई है। इनमें 200MP कैमरा, 16GB रैम और दमदार बैटरी जैसे शानदार फीचर्स मिलत ...और पढ़ें




वीवो ने हाल ही में अपने दो नए 5G फोन लॉन्च किए हैं जिन्हें कंपनी ने Vivo X300 Ultra और X300 FE के नाम से पेश किया है। वहीं, आज यानी 14 मई से इन दोनों डिवाइस की पहली सेल शुरू होने जा रही है। याद दिला दें कि Vivo X300 Ultra और X300 FE दोनों को पिछले हफ्ते इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया था।


इनमें से Vivo X300 Ultra ब्रांड का पहला ऐसा डिवाइस है जिसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल रहा है। चलिए पहले दोनों डिवाइस की कीमत जान लेते हैं।
Vivo X300 Ultra की कीमत और ऑफर

कीमत की बात करें तो Vivo X300 Ultra की कीमत 16GB/512GB वाले एकमात्र मॉडल के लिए 1,59,999 रुपये से शुरू होती है। डिवाइस दो कलर ऑप्शन Victory Green और Eclipse Black में आता है। डिवाइस को आज से आप Amazon, Vivo की वेबसाइट, Flipkart और अन्य बड़े रिटेलर्स से खरीद सकते हैं।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें




LATEST

Prateek Yadav Death LIVE: भाई आदित्य ने प्रतीक यादव को दिया


Rajasthan BSTC Admit Card 2026 Link: राजस्थान प्री-डीएलएड एड


Prateek Yadav Death: अखिलेश को राजनीति के शिखर पर देखना चाहत


HBSE 10th Result 2026 Live: जारी हुआ कक्षा दसवीं परीक्षा का


प्रयागराज में गंगा स्नान करते समय तीन डूबे, एक युवती की हालत


PDP शासन में शराब लाइसेंस देने का आरोप गलत, गठबंधन में हमारे


Haryana Board 10th Result 2026: कक्षा दसवीं परीक्षा रिजल्ट क


लालकिला ब्लास्ट मामले में NIA ने दाखिल की चार्जशीट, 10 लोगों


हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा: मंडी के एहजू में सड़क किनारे


BSEH 10th Result 2026 OUT: हरियाणा बोर्ड क्लास 10th रिजल्ट ज


Prateek Yadav Death LIVE: भाई आदित्य ने प्रतीक यादव को दिया


Rajasthan BSTC Admit Card 2026 Link: राजस्थान प्री-डीएलएड एड


Prateek Yadav Death: अखिलेश को राजनीति के शिखर पर देखना चाहत


HBSE 10th Result 2026 Live: जारी हुआ कक्षा दसवीं परीक्षा का


प्रयागराज में गंगा स्नान करते समय तीन डूबे, एक युवती की हालत


PDP शासन में शराब लाइसेंस देने का आरोप गलत, गठबंधन में हमारे


Haryana Board 10th Result 2026: कक्षा दसवीं परीक्षा रिजल्ट क


लालकिला ब्लास्ट मामले में NIA ने दाखिल की चार्जशीट, 10 लोगों


हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा: मंडी के एहजू में सड़क किनारे


BSEH 10th Result 2026 OUT: हरियाणा बोर्ड क्लास 10th रिजल्ट ज










कंपनी फोन के साथ Zeiss के एक्सेसरीज अलग से बेच रही है, जहां Imaging Grip Kit की कीमत 11,999 रुपये और Teleconverter Gen 2 Ultra (400mm) की कीमत 27,999 रुपये है। जबकि 400mm एक्सटेंडर और Imaging Grip का बंडल 1,95,997 रुपये में मिलता है और फोन को आप 8,167 प्रति माह की EMI पर भी खरीद सकते हैं।

यह वीडियो भी देखें




Play








0:00 / 4:43









Settings
Enter fullscreen mode




वहीं, एक और Photographer Kit का ऑप्शन भी मिलता है जिसमें 200mm और 400mm दोनों Zeiss Telephoto Extenders शामिल हैं उसकी कीमत 2,09,999 रुपये है। इस पर 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी है, जिसमें आपको हर महीने 6,667 रुपये देने होंगे।
Vivo X300 FE की कीमत और ऑफर

वहीं सीरीज के कॉम्पैक्ट मॉडल Vivo X300 FE की कीमत 12GB/256GB वाले बेस मॉडल के लिए 79,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि 12GB/512GB वाले मॉडल की कीमत 89,999 रुपये है। हालांकि, आप इसे ऑफलाइन मार्केट में कम कीमत पर भी खरीद सकते हैं।


इस फोन पर भी आप कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड पर 10% तक का इंस्टेंट कैशबैक, 5,000 रुपये का अपग्रेड बोनस, एक साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी, V-Shield स्क्रीन प्रोटेक्शन पर छूट, पक्का बायबैक ऑफर और फ्री Google Gemini Pro एक्सेस के साथ Jio क्लाउड स्टोरेज का फायदा ले सकते हैं।
Vivo X300 Ultra, Vivo X300 FE के स्पेसिफिकेशन्स



Vivo X300 Ultra उन यूजर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जिन्हें बेस्ट-इन-क्लास कैमरा और परफॉर्मेंस चाहिए। इस डिवाइस में 200MP का प्राइमरी गिम्बल कैमरा और 200MP पेरिसकोप लेंस मिल रहा है, जो फोटोग्राफी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाता है। साथ ही फोन में 2K 144Hz डिस्प्ले और ज्यादा पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 Elite चिपसेट के साथ 16GB RAM मिल रही है।


दूसरी तरफ Vivo X300 FE एक कॉम्पैक्ट और बैलेंस्ड ऑप्शन है। डिवाइस में छोटी 6.31-इंच की डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक जा सकती है। इस डिवाइस में भी दमदार 6,500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग है, जो इसे उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है जिन्हें एक हाथ से इस्तेमाल होने वाला पावरफुल फोन चाहिए।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]