Vaibhav Suryavanshi को टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए? Sachin Tendulkar ने दी करियर बदलने वाली सलाह

सचिन तेंदुलकर ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल 2026 में शानदार बल्लेबाजी के लिए सराहना की है। ...और पढ़ें

Sachin Tendulkar ने Vaibhav Suryavanshi को दी बड़े काम की सलाह
IPL 2026 Final मैच आज खेला जाएगा
IPL 2026 Final मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदीस स्टेडियम में जीटी और आरसीबी के बीच में खेला जाएगा
सचिन तेंदुलकर ने वैभव सूर्यवंशी को दी खास सलाह
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से धमाल मचाया और अपने दमदार प्रदर्शन से हर जगह सुर्खियां बटोरीं। 15 साल के सेंसेशन वैभव के फैन क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी बने। मुंबई में आयोजित क्रिकइन्फो ऑनर्स इवेंट में तेंदुलकर को 21वीं सदी का सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल मेंस बैटर चुना गया।
इस दौरान उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा वह वाकई बेहद खास प्लेयर हैं। उनमें मैदान के चारों ओर शॉट खेलने की अद्भुत कला है। उन्होंने वैभव को ये सलाह भी दी कि कोई भी उनके नेचुरल गेम के साथ छेडछाड़ न करें।
Sachin Tendulkar ने Vaibhav Suryavanshi को दी खास सलाह
दरअसल, सचिन तेंदुलकर ने कहा,
"आज सभी वैभव की बात कर रहे हैं। मैंने उन्हें बैटिंग करते हुए देखा है। उनमें बहुत कुछ खास है। सिर्फ गेंद को हिट करने की ताकत ही नहीं, बल्कि उनकी कलाई का काम (रिस्ट वर्क) भी कमाल का है, जिसमें मुझे बहुत इंप्रेस किया। मैदान के हर कोने में शॉट खेलने के लिए आपकी कलाई मजबूत होनी चाहिए। वह सिर्फ हवा में बल्ला नहीं घुमा रहे। वे बाकी खिलाड़ियों की तुलना में गेंद की लाइन और लेंथ को जल्दी भांप लेते हैं और आसानी से बाउंड्री पार करा देते हैं।"
'टेस्ट क्रिकेट के लिए जल्दीबाजी न करें'
वैभव को भारतीय टेस्ट टीम में क्या जल्द ही चुना जाना चाहिए। इस पर तेंदुलकर ने कहा कि वह भी वैभव को टेस्ट क्रिकेट में खेलते देखना चाहते हैं, लेकिन इसमें जल्दबाजी नहीं होनी चाहिए। वे जैसे हैं, वैसे ही रहें। टेस्ट में अनुभव के साथ वह चुनौतियों से निपटना सीख जाएंगे। मास्टर ब्लास्टर ने आगे कहा,
"वैभव एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो बहुत आत्मविश्वासी हैं और उन्हें पता है कि उन्हें क्या करना है। मैं उनके नेचुरल इंस्टिंक्ट के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं चाहूंगा। जिस तरह से वे गेंद को देखते हैं और उस पर रिएक्ट करते हैं वह शानदार है। अगर हम उन्हें एक साथ बहुत सारी चीजें बताकर बाधाएं खड़ी करेंगे, तो उनका वह सिग्नल इंटरप्ट हो जाएगा। मैं उन्हें खुलकर अपना खेल खेलने की आजादी दूंगा।'
वैभव ने आईपीएल 2026 में बनाए 776 रन
आईपीएल 2026 का सीजन वैभव के लिए शानदार रहा। उन्होंने आरआर की तरफ से खेलते हुए 237 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 72 छक्के निकले। इसके साथ ही वैभव ने क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Post A Comment
No comments :