Twisha Sharma केस के बीच क्यों वायरल हो रही इस हिट OTT सीरीज की कहानी? Imdb पर मिली है धांसू रेटिंग

एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बाद उनके पति और सास पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा है। इस घटना के बीच, सोशल मीडिया पर एक वेब सीरीज भी बहुत चर्चा ...और पढ़ें
-1779867774430_v.webp)
एक्ट्रेस त्विषा शर्मा (Twisha Sharma) की मौत की चर्चा इस समय सोशल मीडिया पर चल रही है। उन्हें 12 मई को भोपाल में अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गया था। इसके बाद उनके पति और सास पर दहेज उत्पीड़न के बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं जिसका जांच अभी चल रही है।
किस ओटीटी सीरीज से मिलती है कहानी?
इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वेब सीरीज क्लिप्स काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं और लोग उसकी कहानी को त्विषा की जिंदगी से बिल्कुल मिलता-जुलता पा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं सीरीज 'मेड इन हेवन' (Made in Heaven) के एक एपिसोड की जिसमें ठीक कुछ इसी तरह की कहानी दिखाई गई थी।
-1779868592087.jpg)
मेड इन हेवन सीरीज का ये चौथा एपिसोड है जिसका नाम 'द प्राइस ऑफ लव' (The Price of Love) दिया गया है। इसमें श्वेता त्रिपाठी नजर आई हैं जिन्होंने प्रियंका मिश्रा का किरदार निभाया है। सामने उनके पति की भूमिका में रविश देसाई नजर आ रहे हैं।
क्या है मेड इन हेवन की कहानी?
कहानी में दिखाया गया है कि प्रियंका और उनके मंगेतर, जो एक सरकारी आईएएस अधिकारी हैं एक सादगीपूर्ण सेल्फ फंडेड वेडिंग का प्लान करते हैं। हालांकि, शादी के दिन, दूल्हे के माता-पिता बीच में दहेज की मांग करते हुए 2 करोड़ कैश और दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में एक फ्लैट मांगते हैं। इस वजह से वह विवाह कार्यक्रम में देरी करते हैं।
-1779868616085.jpg)
थक हारकर मजबूरी में प्रियंका के पिता फ्लैट की जगह 4 करोड़ रुपये देने के लिए राजी होते हैं। ये बेहद इमोश्लन सीन है। इस बीच वेडिंग प्लानर तारा (सोभिता धूलिपाला) प्रियंका को दहेज वाली बात बता देती है।
-1779868635475.jpg)
प्रियंका जब दहेज वाले मामले में पति की भी हामी देखती है तो शादी करने से मना कर देती है। यह क्लिप ट्विशा शर्मा केस से जुड़े ऑनलाइन चर्चाओं के बीच फिर से चर्चा में आ गई है। कई दर्शकों का मानना है कि एपिसोड उन मुद्दों को उजागर करता है जो भारत में दहेज गैरकानूनी होने के बावजूद आज भी मौजूद हैं।
क्या है त्विषा शर्मा का केस?
बता दें कि त्विषा शर्मा नोएडा की रहने वाली थीं। वह कटारा हिल्स स्थित अपने घर में मृत पाई गई। उनके पति का नाम समर्थ सिंह हैं, जो पेशे से वकील हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने समर्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है।

Post A Comment
No comments :