Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

क्या आपके फोन में नहीं आया Thunderstorm Alert? एंड्रॉयड और iPhone में तुरंत ऑन करें ये सेटिंग

क्या आपके फोन में नहीं आया Thunderstorm Alert? एंड्रॉयड और iPhone में तुरंत ऑन करें ये सेटिंग

भारत सरकार ने हाल ही में करोड़ों मोबाइल यूजर्स को आंधी-तूफान की आशंका का इमरजेंसी अलर्ट भेजा। जिन यूजर्स को यह अलर्ट नहीं मिला, वे अपने एंड्रॉयड या आई ...और पढ़ें






क्या आपके फोन में नहीं आया Thunderstorm Alert? एंड्रॉयड और iPhone में तुरंत ऑन करें ये सेटिंग


 देशभर के कई इलाकों में बदलते मौसम और आंधी-तूफान की आशंका के बीच भारत सरकार ने बीते दिन शनिवार शाम एक बार फिर करोड़ों मोबाइल यूजर्स के फोन पर इमरजेंसी अलर्ट सेंड किया। हालांकि इस बार ये अलर्ट संभावित आंधी, बिजली गिरने, तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी देने के लिए था।


इसके बाद कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें यह अलर्ट मिला है, जबकि कुछ यूजर्स के मोबाइल पर कोई नोटिफिकेशन नहीं गया। सरकार ने मई 2026 की शुरुआत में सेल ब्रॉडकास्ट मैसेजिंग सिस्टम लॉन्च किया है।

इस टेक्नोलॉजी का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं और आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान लोगों को तुरंत चेतावनी देना है। इसी तरह 30 मई की शाम करीब 6:03 बजे जारी किए गए अलर्ट में बताया गया कि अगले तीन घंटों के अंदर संबंधित जिले के कुछ इलाकों में बिजली कड़कने के साथ तेज आंधी, मध्यम से भारी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।


क्या है Cell Broadcast Messaging System?

दरअसल सेल ब्रॉडकास्टिंग मैसेजिंग सिस्टम एक एडवांस मोबाइल कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी है, जिसकी मदद से सरकार और आपदा प्रबंधन एजेंसियां किसी खास क्षेत्र या पूरे देश के लोगों तक एक साथ इमरजेंसी अलर्ट पहुंचा सकती हैं। इसकी खासियत ये है कि अलर्ट मिलने पर फोन में तेज बीप की आवाज भी आती है, जिससे यूजर फटाफट सतर्क हो जाता है।


नहीं आया अलर्ट तो ये सेटिंग ऑन करें?

अगर आपके स्मार्टफोन में Thunderstorm Alert या अन्य इमरजेंसी अलर्ट नहीं आ रहे हैं, तो ऐसा हो सकता है कि आपके फोन में Wireless Emergency Alerts या Emergency Notifications की सेटिंग ऑफ हो।


Android यूजर्स Settings > Safety & Emergency > Wireless Emergency Alerts में जाकर इसे ऑन किया जा सकता है।

iPhone यूजर्स Settings > Notifications में जाकर Government Alerts और Emergency Alerts विकल्प को एक्टिव कर सकते हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]