Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'सबसे बड़ा T20 रिकॉर्ड' चूकने पर Chris Gayle की बड़ी भविष्यवाणी, Vaibhav Suryavanshi के लिए खोला दिल

'सबसे बड़ा T20 रिकॉर्ड' चूकने पर Chris Gayle की बड़ी भविष्यवाणी, Vaibhav Suryavanshi के लिए खोला दिल


वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वैभव सूर्यवंशी के स्टैट्स के ग्रॉफिक्स की तस्वीर शेयर कर उन्हें 'न्यू सिक्सर मशीन' कहा है ...और पढ़ें









Chris Gayle ने Vaibhav Suryavanshi को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी


वैभव सूर्यवंशी ने एसआरएच के खिलाफ मैच में बनाए 97 रन


वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिस गेल का किसी एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड


क्रिस गेल ने वैभव सूर्यवंशी की खूब तारीफ की



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Chris Gayle on Vaibhav Suryavanshi: वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल ने राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी के लिए दिल खोलकर रखा। आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में एसआरएच के खिलाफ वैभव ने 29 गेंद पर 97 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने 'यूनिवर्स बॉस' के आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के बड़े रिकॉर्ड को चकनाचूर किया।


वैभव ने अभी तक इस सीजन 65 छक्के जड़ लिए हैं, जबकि साल 2012 में क्रिस गेल ने 59 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बनाया था, जो अभी तक बरकरार था, लेकिन एसआरएच के खिलाफ 97 रन की पारी खेलकर उन्होंने क्रिस गेल को पछाड़ दिया। वैभव की इस पारी ने गेल को इंप्रेस किया और उन्होंने इंस्टाग्राम पर उनके लिए दो स्टोरी लगाई, जो तेजी से वायरल हो रही है।


Vaibhav Suryavanshi को लेकर Chris Gayle की बड़ी भविष्यवाणी

दरअसल, गेल ने अपनी स्टोरी में 'बेबी यूनिवर्स बॉस' के बड़े टैग के साथ वैभव की शानदार ग्राफिक्स की तस्वीरें साझा , जिस पर लिखा था, 'शानदार वैभव सूर्यवंशी, एक नए सिक्सर मशीन।'



उन्होंने अपने एक्स पर लिखा, "वैभव कितना असाधारण और अद्भुत खिलाड़ी है। युवा खिलाड़ी, बेहतरीन मनोरंजन! न्यू सिक्स मशीन!

इसके अलावा दूसरी इंस्टा स्टोरी के जरिए उन्होंने सूर्यवंशी का हौसला भी बढ़ाया जो 29 गेंदों में IPL का सबसे तेज शतक बनाने से चूक गए, यह एक और रिकॉर्ड है जो क्रिस गेल के नाम है। गेल ने कहा कि भले ही सूर्यवंशी रहे, लेकिन वह आखिरकार वहां तक पहुंच ही जाएंगे।






Chris Gayle ने Vaibhav Suryavanshi को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी


क्रिस गेल द्वारा शेयर किए गए टीवी स्क्रीन के ग्रॉफिक्स में वैभव के 6 अद्भुत रिकॉर्ड्स ये रहे-एक सीजन में किसी अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा रन (680)
एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के (65 छक्के,क्रिस गेल का रिकॉर्ड टूटा)
आईपीएल इतिहास में 200+ के स्ट्राइक रेट से 600 से अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज
किसी आईपीएल प्लेऑफ/नॉकआउट मैच में सबसे ज्यादा छक्के (12)
सबसे कम गेंदों में 10 छक्के लगाने का रिकॉर्ड(24 गेंदों पर)
आईपीएल के पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के (8)



Chris Gayle द्वारा शेयर किए गए वैभव के रिकॉर्ड्स के ग्रॉफिक्स

IPL 2026 में वैभव ने अब तक कितने रन बनाए?

आईपीएल के 19वें सीजन में अब तक वैभव ने 15 पारियों में 680 रन बना दिए हैं। उनका औसत 45.33 का रहा है और स्ट्राइक रेट 242.85 का रहा है, जिसमें एक शतक और चार फिफ्टी शामिल हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर 103 रन का है, जिसमें उन्होंने सिर्फ 280 गेंदों में 55 चौके और 65 छक्के लगाए हैं। यानी हर 2.3 गेंद पर बाउंड्री और हर 4.3 गेंद पर छक्का। इस सीजन सूर्यवंशी के 88.9% रन चौके-छक्कों से आए हैं। CricViz के मुताबिक, 2019 में KKR के लिए आंद्रे रसेल ने भी अपने 510 रनों में से 85.5% रन बाउंड्री से बनाए थे।
RR ने IPL 2026 Qualifier-2 में बनाई जगह

राजस्थान की टीम ने पहले खेलते हुए 243 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में एसआरएच की टीम 196 रन पर सिमट गई। इस तरह हैदराबाद का सफर समाप्त हुआ और आरआर की टीम आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर में पहुंच गई। अब राजस्थान का दूसरे क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस से सामना होगा। ये मुकाबला 29 मई 2026 को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाना है। दूसरे क्वालिफायर मैच में जो भी टीम जीतेगी, वह 31 मई को आरसीबी के साथ आईपीएल 2026 का फाइनल खेलेगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]