Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Reddit को टक्कर देने आया Meta का नया 'Forum' App, निकनेम के साथ शेयर कर सकेंगे पोस्ट

Reddit को टक्कर देने आया Meta का नया 'Forum' App, निकनेम के साथ शेयर कर सकेंगे पोस्ट


Meta ने बिना किसी शोर-शराबे के एक नया 'Forum' नाम से सोशल मीडिया एप लॉन्च किया है। इसे iOS एप स्टोर पर स्पॉट किया गया था। आइए जानते हैं इसके बारे में। ...और पढ़ें




Meta ने पेश किया 'Forum' नाम का एक नया सोशल मीडिया एप।


 Meta ने चुपके से 'Forum' नाम से एक नया सोशल मीडिया एप लॉन्च किया है। डिस्कशन और कन्वर्सेशन पर फोकस करने वाले इस प्लेटफॉर्म को हाल ही में बिना किसी ऑफिशियल अनाउंसमेंट के iOS एप स्टोर पर देखा गया था। माना जा रहा है कि Forum एप काफी हद तक Reddit की तरह काम करेगा। इस Forum एप को एक्सेस करने के लिए यूजर्स को Facebook अकाउंट की जरूरत पड़ सकती है। ये यूजर्स को निकनेम के साथ पोस्ट करने की सुविधा देता है। Forum एप में एक 'Ask' बटन और एक AI-पावर्ड टैब शामिल है, जिसे एप के अलग-अलग ग्रुप्स से तुरंत जवाब देने के लिए डिजाइन किया गया है।
मेटा के नए Forum एप के लिए फेसबुक अकाउंट है जरूरी

कंपनी ने चुपचाप Forum एप को एप स्टोर पर लिस्ट कर दिया है, जिसे सबसे पहले सोशल मीडिया कंसलटेंट मैट नवारा (Matt Navarra) ने नोटिस किया। खास तौर से Facebook ग्रुप्स के इर्द-गिर्द बने इस एप को 'गहरी चर्चाओं, असली जवाबों और उन कम्युनिटीज के लिए बनाया गया एक डेडिकेटेड स्पेस' बताया गया है जिनकी आप परवाह करते हैं। इसे 'निश हॉबीज से लेकर लोकल रेकमेंडेशन्स और सपोर्ट ग्रुप्स जैसी चीजों के आसपास लोगों को एक साथ लाने' के लिए डिजाइन किया गया है, जो ये संकेत देता है कि इस प्लेटफॉर्म को Reddit के राइवल के तौर पर पोजिशन किया जा सकता है।







लिस्टिंग के मुताबिक, यूजर्स अपने Facebook अकाउंट का इस्तेमाल करके Forum एप में साइन-इन कर सकते हैं और उनके मौजूदा ग्रुप्स, प्रोफाइल डिटेल्स और एक्टिविटी आटोमैटिकली Forum पर कैरी ओवर (ट्रांसफर) हो जाएंगे। ये एप यूजर्स को निकनेम का इस्तेमाल करके पोस्ट करने की अनुमति भी देता है। यूजर के Facebook ग्रुप्स पहले की तरह ही Facebook पर बने रहेंगे और Forum के जरिए शेयर किया गया कोई भी कंटेंट उन Facebook ग्रुप्स के अंदर भी दिखाई देगा।

एप स्टोर लिस्टिंग से Forum के इंटरफेस की एक झलक मिलती है। इसका फीड यूजर्स के ग्रुप्स की बातचीत को दिखाएगा। ये यूजर्स को चल रही चर्चाओं को फॉलो करने और वहीं से शुरू करने की सुविधा भी देगा जहां उन्होंने इसे छोड़ा था।


Forum एप एक 'Ask' फीचर ऑफर करता है जो कई ग्रुप्स से रिस्पॉन्स कलेक्ट करता है, जिससे यूजर्स को तुरंत रेकमेंडेशन्स मिल जाती हैं। ग्रुप एडमिन्स के पास Facebook वाले अपने सभी टूल्स का एक्सेस Forum पर भी रहेगा। उनके पास ग्रुप्स को मैनेज करने, कंटेंट को मॉडरेट करने और अपनी कम्युनिटीज को हेल्दी रखने में मदद करने के लिए एक AI-पावर्ड एडमिन असिस्टेंट होगा और इस दौरान पूरा कंट्रोल उन्हीं के हाथ में रहेगा।


Forum एप iOS 18 या उसके बाद के वर्जन पर चलने वाले डिवाइसेज के साथ कंपैटिबल है। इसकी एज रेटिंग 13 साल है। हालांकि, ये लॉन्च फिलहाल चुनिंदा रीजन्स तक ही सीमित लगता है और मौजूदा समय में ये ऐप स्टोर के ज़रिए भारत में यूजर्स के लिए अवेलेबल नहीं है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]