Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

PBKS की लगातार चौथी हार के बाद फूटा Shreyas Iyer का गुस्सा, बताया क्यों चहल से नहीं कराया एक भी ओवर

PBKS की लगातार चौथी हार के बाद फूटा Shreyas Iyer का गुस्सा, बताया क्यों चहल से नहीं कराया एक भी ओवर

दिल्ली कैपिटल्स से हारने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर काफी निराश दिखे। उन्होंने कहा कि 210 रन का स्कोर पर्याप्त से 30 रन ज्यादा था। ...और पढ़ें




Shreyas Iyer Statement After Loss vs DC: पंजाब किंग्स को मौजूदा सीजन में अपनी लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को खेले गए मैच में श्रेयस की दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट से मात दी। इस हार के साथ ही पंजाब किंग्स ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करने का एक बड़ा मौका गंवा दिया है।


पंजाब के लिए उनकी गेंदबाजी और खराब फील्डिंग अब भी सबसे बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है। मैच में मिली हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान ये भी बताया कि क्यों युजवेंद्र चहल से आखिर एक भी ओवर की गेंदबाजी क्यों नहीं कराई गई।


Shreyas Iyer ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा?

दरअसल, आईपीएल के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 210 रनों का एक अच्छा स्कोर खड़ा किया था, लेकिन दिल्ली की टीम ने इसे 1 ओवर बाकी रहते हुए हासिल कर लिया। मैच के बाद जब कप्तान श्रेयस से ये पूछा गया कि क्या ये रन काफी थे जो स्कोर बोर्ड पर लगे थे। इस पर उन्होंने कहा कि ये रन काफी थे। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें तो ये भी लग रहा है कि 30 रन ज्यादा ही थे, कम होने की तो बात ही नहीं है। अय्यर ने कहा,
"बिल्कुल, मुझे लगता है कि इस विकेट पर ये स्कोर जरूरत से 30 रन ज्यादा था। जिस तरह से गेंद सीम हो रही थी और पिच पर असमान उछाल था, उसे देखते हुए 210 एक बहुत ही मजबूत स्कोर था।"
चहल को क्यों नहीं दिया एक भी ओवर?

जब मैच प्रेजेंटेशन के दौरान अय्यर से ये पूछा गया कि क्या मैच के दौरान उनके दिमाग में ये ख्याल आया था कि चहल का एक ओवर करवा लें, तो उन्होंने कहा,




बिल्कुल मेरे दिमाग में ये ख्याल आया था, लेकिन जिस तरह से गेंद सीम कर रही थी और सीमरों को मदद मिल रही थी, मुझे लगता है कि अगर हम अपनी लाइन और लेंथ सही से डाल पाते तो हम विकेट निकाल सकते थे, लेकिन दुर्भाग्य से फिर से हम ऐसा नहीं कर पाए।
-


श्रेयस अय्यर


इसके अलावा उनसे ये पूछा गया कि क्या आखिर में आपने यॉर्कर के बारे में सोचा था या फिर अभी भी विकेट पर गेंद डालने का प्लान था? तो अय्यर ने कहा,

"अभी भी विकेट पर ही डालना था। मैं हमेशा कहता हूं कि हार्ड लेंथ, शॉर्ट ऑफ हार्ड लेंथ सबसे अच्छी गेंद है, खासकर जब कोई नया बल्लेबाज आता है। उसे मारना आसान नहीं होता क्योंकि अगर आप लगातार वही गेंद डालते रहें, तो कम से कम एक गेंद पर मिस-हिट का चांस रहता है और आप विकेट ले सकते हैं। हमारी प्लानिंग में कमी रही है।"
धर्मशाला में पहली बार 200 से ज्यादा रन चेज हुए

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम पर पहली बार आईपीएल में 200 से ज्यादा रनों का स्कोर चेज हुआ है। इससे पहले साल 2010 में जब यहां सीएसके और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच खेला गया था, तब 193 रनों के लक्ष्य का पीछा हो गया था। इसके बाद अब जाकर ये रिकॉर्ड टूटा है और टीम ने 211 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]