DC की जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में फेरबदल, क्या प्लेऑफ की रेस से बाहर होगी PBKS?

दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को हराकर IPL 2026 में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की, जिससे उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार हैं। यह पंजाब की लगातार चौथी हार ...और पढ़ें
-1778561927779_v.webp)
IPL 2026 Points Table Latest Updated: अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने सोमवार को IPL 2026 में अपना पांचवां मैच जीत लिया। पंजाब (PBKS) ने दिल्ली के सामने 211 रन का टारगेट रखा था। जवाब में दिल्ली ने 19वें ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह दिल्ली के हाथों मिली हार सीजन में पंजाब की लगातार चौथी हार रही।
वहीं, पंजाब पर मिली इस जीत के साथ दिल्ली ने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं। इस जीत से दिल्ली को प्वाइंट्स टेबल में भी फायदा हुआ है। वहीं इस हार ने पंजाब की प्लेऑफ (Playoff Danger) की राह मुश्किल कर दी है। इस हार की वजह से पंजाब डेंजर जोन में चली गई है। आइए जानते हैं प्वाइंट्स टेबल में कौन-सी टीम किस स्थान पर मौजूद है।
IPL 2026 Points Table के टॉप-4 पर कौन-सी टीमें?
पंजाब किंग्स (Punjab Kings IPL 2026 Points Table_ ने इस सीजन की शानदार शुरुआत की थी। आईपीएल में 7 मैचों के बाद पंजाब की टीम एकमात्र ऐसी टीम थी, जो एक भी मैच नहीं हारी थी। पंजाब ने 7 में से 6 मैच जीते थे, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद हुआ था। इस तरह 7 मैच के बाद पंजाब के पास 13 अंक थे, इसलिए उम्मीद की जा रही थी कि पंजाब प्लेऑफ के लिए 2 मैच जीतकर आराम से एंट्री कर लेगा, लेकिन कहते है ना कि कब वक्त पलट जाए, इसका किसी को नहीं पता होगा।
पंजाब किंग्स की टीम को लगातार 4 मैच गंवाने पड़े, जिससे पंजाब की प्लेऑफ में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। अब उसे बचे हुए अपने 3 में से दो मैच तो हर हाल में जीतने होंगे। ऐसे में पंजाब को अभी काफी संघर्ष करना पड़ेगा।
प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो पंजाब की टीम अभी चौथे पायदान पर ही है। दिल्ली से मिली हार के बाद पंजाब के नेट रन रेट में नुकसान हुआ है। मैच से पहले पंजाब का नेट रन रेट +0.571 था, जो हार के बाद +0.428 हो गया है। दिल्ली के खिलाफ अगर पंजाब मैच जीत जाती तो उसके प्लेऑफ में पहुंचने के चांस 90 फीसदी से ज्यादा हो जाते।

IPL 2026 Points Table Updated
लेकिन हार के बाद पंजाब के चांस घटकर 60 फीसदी रह गए हैं। इसलिए अब यहां से 1 भी गलती पंजाब को भारी पड़ सकती है। वहीं, जीत के साथ दिल्ली सातवें नंबर पर पहुंची है। मैच से पहले दिल्ली का नेट रन रेट -1.154 था, जो मैच के बाद -0.993 हो गया है।
अंक तालिका (Points Table of IPL 2026) में टॉप पर आरसीबी की टीम 11 में से 7 मैच जीतकर 14 अंक और +1.103 के नेट रन रेट के साथ मौजूद है। दूसरे पायदान पर हैदराबाद की टीम है, जिन्होंने भी 11 मैच में से 7 मैच जीतकर 14 अंक हासिल किए हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट +0.737 का है। तीसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस 14 अंक और +0.228 के नेट रन रेट के साथ मौजूद है।
आज IPL 2026 में किसका मैच?
आज यानी 12 मई को गुजरात टाइटंस का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (GT vs SRH IPL Match today's) से होगा। इस सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन एक जैसा रहा है। दोनों टीमों ने 11 में से 7 मैच जीते हैं। इसलिए इस मैच को जीतने वाली टीम का प्लेऑफ टिकट लगभग पक्का हो जाएगा। साथ ही जीत के साथ वो प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर भी पहुंच जाएगी।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :