Oppo के दो नए 5G फोन कल होंगे लॉन्च, 7,000 mAh बैटरी और 200MP कैमरा जैसे बेहतरीन फीचर्स

ओप्पो अपनी नई रेनो 16 सीरीज को 25 मई को चीन में लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें रेनो 16 और रेनो 16 प्रो शामिल हैं। इन 5G फोन्स में 200MP कैमरा, 7000mAh ब ...और पढ़ें

ओप्पो कल यानी 25 मई को चीन में अपने दो नए 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इन डिवाइस को अपनी OPPO Reno 16 सीरीज के तहत पेश करने वाली है। इस सीरीज में OPPO Reno 16 और Reno 16 Pro शामिल होंगे।
कंपनी ने हाल ही में Reno 16 सीरीज के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया है, हालांकि डिवाइस की अन्य डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक Reno 16 सीरीज में MediaTek चिपसेट, ट्रिपल-कैमरा सेटअप, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिल सकती है। चलिए पहले दोनों डिवाइस की लॉन्च डिटेल्स जानते हैं...
OPPO Reno 16 सीरीज की लॉन्च डिटेल्स
ओप्पो की नई Reno 16 सीरीज कल, 25 मई को चीन में शाम 06:00 बजे लॉन्च होने वाली है। इसके बाद कंपनी अगले महीने इसे भारत में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, इस नई सीरीज के साथ कंपनी भारत में Reno 16C और Reno 16 Pro Mini मॉडल भी लॉन्च कर सकती है।

OPPO Reno 16 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ओप्पो Reno 16 और Reno 16 Pro में अपने पिछले मॉडल्स के मुकाबले कई बड़े अपग्रेड देखने को मिलने वाले हैं। डिवाइस में परफॉर्मेंस और इमेजिंग, दोनों में काफी बड़ा अपग्रेड मिल सकता है। Reno 16 में 6.32-इंच का कॉम्पैक्ट फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जबकि Reno 16 Pro में 6.78-इंच का बड़ा फ़्लैट OLED पैनल हो सकता है।
दोनों डिवाइस में 1.5K रिजाल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है, इससे विज़ुअल्स ज्यादा स्मूद और रिस्पॉन्सिव देखने को मिलेंगे। Reno 16 को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8550 चिपसेट मिल सकता है, जबकि Reno 16 Pro में ज्यादा पावरफुल Dimensity 9500s प्रोसेसर मिल सकता है।
OPPO Reno 16 सीरीज के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो ओप्पो के इन दोनों डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 200MP Samsung HP5 प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। सामने की तरफ सेल्फी के लिए फोन में 50MP का फ्रंट-कैमरा मिल सकता है। पानी और धूल से बचाव के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है।
सीरीज के दोनों मॉडल LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज से लैस हो सकते हैं, जो फ्लैगशिप-ग्रेड परफॉर्मेंस और फास्ट एप लोडिंग करेंगे। बैटरी लाइफ भी इस सीरीज़ की एक और बड़ी खासियत होगी जहां Reno 16 में 6,700mAh की बैटरी और Reno 16 Pro में 7,000mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिल सकती है। दोनों डिवाइस 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेंगे।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :