OnePlus का 9,000mAh बैटरी वाला 5G फोन हुआ महंगा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स

OnePlus Nord 6 की कीमत में एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह फोन अब ₹4,000 से ₹6,000 तक महंगा हो गया है। यह 5G स्मार्टफोन स्नैपड्रैग ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus ने कुछ वक्त अपने अपनी नॉर्ड सीरीज का OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च किया था। लॉन्च के वक्त तो फोन की कीमत 40 हजार रुपये से कम थी लेकिन पिछले कुछ वक्त में कंपनी ने इसकी कीमतें बढ़ा दी हैं। लगभग एक हफ्ते में कंपनी ने दूसरी बार इस फोन को और महंगा कर दिया है।
टिपस्टर संजू चौधरी ने X पर इसकी जानकारी दी है और बताया कि इस बार दोनों स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में ₹1,000 की और बढ़ोतरी हुई है। चलिए अब डिवाइस की नई कीमतों पर एक नजर डालते हैं...
OnePlus Nord 6 की नई कीमत
इस नई बढ़ोतरी के बाद अब फोन के 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 42,999 रुपये हो गई है, जो कुछ दिन पहले 41,999 रुपये में मिल रहा था। जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये से बढ़कर 47,999 रुपये हो गई है। बता दें कि कंपनी ने Nord 6 को अप्रैल में लॉन्च किया था।
लॉन्च के वक्त फोन के बेस वेरिएंट की कीमत सिर्फ 38,999 रुपये थी और ज्यादा RAM वाले मॉडल की कीमत 41,999 रुपये थी। यानी अब देखा जाए तो एंट्री-लेवल वेरिएंट पहले के मुकाबले 4,000 रुपये तक महंगा हो गया है, जबकि टॉप-एंड वेरिएंट 6,000 रुपये तक महंगा हो गया है।
OnePlus Nord 6 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Nord 6 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 80W वायर्ड चार्जिंग के साथ 9,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिल रही है। डिवाइस में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रही है जो 165Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में OIS के साथ 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 32MP का फ़्रंट कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 मिल रहा है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :