Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

OnePlus 15R स्मार्टफोन 7000 रुपये हुआ महंगा, कंपनी लॉन्च के बाद दो बार बढ़ा चुकी है कीमत

OnePlus 15R स्मार्टफोन 7000 रुपये हुआ महंगा, कंपनी लॉन्च के बाद दो बार बढ़ा चुकी है कीमत


OnePlus 15R स्मार्टफोन की कीमत लॉन्च के बाद दो बार बढ चुकी है। यह फोन ₹7,000 की बढ़ोतरी के साथ अब ₹54,999 की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। ...और पढ़ें






OnePlus 15R की कीमत में ₹7,000 की बढ़ोतरी।


शुरुआती कीमत अब ₹54,999, अमेज़न पर अपडेट।


रैम और स्टोरेज लागत को वृद्धि का कारण माना।


 वनप्लस के मिड रेंज का स्मार्टफोन OnePlus 15R एक बार फिर महंगा हो गया है। इस फोन की लॉन्च कीमत से अब तक 7000 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। वनप्लस का यह फोन भारत में दिसंबर 2025 में 47999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। अब वनप्लस के इस स्मार्टफोन को 54,999 रुपए की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने फिलहाल 4,500 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। इससे पहले कंपनी इस फोन की कीमत 2500 रुपये बढ़ाई थी।


वनप्लस ने इस स्मार्टफोन की प्राइस हाइक को लेकर ऑफिशियल कारण नहीं बताए हैं। हालांकि, माना जा रहा है कि रैम और स्टोरेज की लगातार बढ़ती कीमत के चलते कंपनी ने अपने डिवाइस की कीमतें बढ़ाई हैं।
OnePlus 15R की कीमत नई कीमत
वेरिएंट्स (रैम+स्टोरेज) पुरानी कीमत (रुपये) नई कीमत (रुपये)
12GB+256GB 47,999 54,999
12GB+512GB 52,999 59,999


OnePlus 15R के लॉन्चिंग के बाद यह फोन 7,000 रुपये महंगा हो गया है। इस फोन को पहले जहां 47,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता था। अब बेस वेरिएंट के लिए 54,999 रुपये और टॉप वेरिएंट के लिए 59,999 रुपये खर्च करने होंगे। वनप्लस के इस फोन की नई कीमत Amazon पर अपडेट हो गई हैं।
OnePlus 15R की खूबियां






OnePlus 15R स्मार्टफोन में 6.83-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है। इसका रिफ्रेश रेट 165Hz है। वनप्लस का यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ मार्केट में लाया गया है। इसके साथ ही वनप्लस के इस फोन में 7,400mAh की बैटरी दी है, जिसमें 80W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।



वनप्लस के इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ ही यह फोन तीन कलर ऑप्शन चारकोल ब्लैक, मिंट ब्रीज और इलेक्ट्रिक वॉयलेट में लाया गया है। वनप्लस का यह फोन IP66, IP68, IP69, और IP69K रेटिंग के साथ आता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]