Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

तारक मेहता फेम Nehal Vadoliya ने किया चौंकाने वाला खुलासा, तलाकशुदा क्रिकेटर भेजता था मैसेज

तारक मेहता फेम Nehal Vadoliya ने किया चौंकाने वाला खुलासा, तलाकशुदा क्रिकेटर भेजता था मैसेज


'तारक मेहता' फेम नेहा वडोलिया ने बताया कि एक तलाकशुदा राजस्थान रॉयल्स क्रिकेटर उन्हें सोशल मीडिया पर मैसेज भेजता था। उन्होंने क्रिकेटर को ब्लॉक कर दिय ...और पढ़ें





एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chasma) फेम एक्ट्रेस नेहा वडोलिया (Neha Vadoliya) इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में नेहा ने गुजराती अभिनेता करण जोशी पर आपत्तिजनक मैसेजेस भेजने का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने अब खुलासा किया है कि एक तलाकशुदा राजस्थान रॉयल्स का क्रिकेटर भी उन्हें सोशल मीडिया पर DM भेजता था।
तलाकशुदा क्रिकेटर भेजता था मैसेज

नेहा ने वैसे तो क्रिकेटर का नाम रिवील नहीं किया है लेकिन फैंस उनका इशारा समझ गए हैं। सुनो इंडिया पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए,नेहा से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी किसी क्रिकेटर से डीएम मिला है। होस्ट को चिढ़ाते हुए उन्होंने जवाब दिया, "नाम ले लूं?" फिर उन्होंने आगे कहा, "इतना पॉपुलर नहीं है लेकिन वो राजस्थान रॉयल्स टीम में है। तलाक हो चुका है।"


जब उनसे पूछा गया कि क्रिकेटर ने उन्हें क्या मैसेज किया था, तो नेहा ने बताया कि वह अक्सर उनके स्टेटस अपडेट पर 'हॉट','ब्यूटीफुल', और 'प्यारी' जैसे कमेंट्स के साथ रिप्लाई करता था।


नेहा ने क्यों किया क्रिकेटर को ब्लॉक?


नेहा ने आगे कहा- 'अभी अगर मैं रिप्लाई करूंगी तो वो मैसेज करना शुरू हो जाएगा लेकिन मुझे बात ही नहीं करनी। नेहा ने बताया कि उन्होंने उसे ब्लॉक कर दिया है क्योंकि उन्हें क्रिकेटर से बात करने में कोई इंटरेस्ट नहीं था।'

हालांकि एक्ट्रेस ने नाम का खुलासा नहीं किया लेकिन कई सोशल मीडिया यूजर्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी की पहचान को लेकर अटकलें लगाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट किया,"शिमरोन हेटमायर? या तुषार देशपांडे?" दूसरे ने लिखा, "चहल रॉयल्स में थे," जबकि तीसरे ने युजवेंद्र चहल से पूछा, "yuzi_chahal भाई तू है क्या?"
इन सीरीज में कर चुकी हैं काम

नेहा वडोलीया एक अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से हिंदी और गुजराती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ज्यादातर ओटीटी पर काम करती हैं। उन्होंने 'गंदी बात 3', 'मस्तराम', 'जूली', 'वुडपेकर', 'दुनाली', 'इमली' और 'रसीले पड़ोसन' जैसे बोल्ड शो से लोकप्रियता हासिल की,जिससे उन्हें ऑनलाइन बड़ी फैन फॉलोइंग बनाने में मदद मिली। इसके अलावा नेहा ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भी एक बहुत ही छोटा रोल निभाया था, जिसमें वो बबीता की दोस्त नेहा के किरदार में नजर आईं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]