Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

टीवी की 'नागिन' को शादी में मिला धोखा, सूरज ने Mouni Roy को किया चीट? सामने आए चौंकाने वाले दावे

टीवी की 'नागिन' को शादी में मिला धोखा, सूरज ने Mouni Roy को किया चीट? सामने आए चौंकाने वाले दावे

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की 4 साल की शादी टूटने की वजह सामने आ गई है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। ...और पढ़ें






मौनी रॉय को सूरज नांबियार ने दिया धोखा? फोटो- Instagram


 मौनी रॉय और सूरज नांबियार की चार साल की शादी इस वक्त खतरे में है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। यहां तक की कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया गया है कि मौनी रॉय (Mouni Roy) और सूरज पहले से ही एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं, यहां तक कि कपल का तलाक भी हो चुका है। टीवी की नागिन मौनी रॉय ने क्यों अपने दुबई बेस्ड बिजनेसमैन पति सूरज नांबियार से अलग होने का फैसला लिया, विस्तार से पढ़ें कहानी।
सूरज नांबियार ने किया मौनी रॉय का इस्तेमाल?

एबीपी न्यूज सास बहू और साजिश की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूरज नांबियार ने कथित तौर पर 'ब्रह्मास्त्र' एक्ट्रेस मौनी रॉय को धोखा दिया है। उन्होंने एक्ट्रेस का इस्तेमाल सिर्फ और सिर्फ फेम के लिए किया था। इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि सूरज ने मौनी के पैसों को भी अपने पर्सनल यूज के लिए इस्तेमाल किया है। इससे पहले इसी रिपोर्ट में ही दोनों का तलाक हो चुका है, यह भी दावा किया गया था। हालांकि, सूरज संग अपने टूटते रिश्ते पर मौनी रॉय ने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है।



सूरज से तलाक की खबरों के बीच मौनी रॉय ने डाला पहला पोस्ट

सूरज नांबियार (who is suraj nambiar) से सेपरेशन की आ रही खबरों के बीच हाल ही में मौनी रॉय ने कुछ घंटों पहले अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। हालांकि, यह सूरज नांबियार से जुड़ा नहीं, बल्कि उनकी दोस्त रूपाली के बर्थडे से जुड़ा हुआ पोस्ट है। मौनी के इस पोस्ट को देखने के बाद कई यूजर्स उनसे सोशल मीडिया पर सवाल कर रहे हैं।



एक यूजर ने लिखा, "पति संग एक भी फोटो नहीं, सभी हटा दी हैं...क्या चल रहा है यार।" दूसरे यूजर ने लिखा, "आपकी शादी को लेकर जो रूमर्स चल रहे हैं, वह सच है क्या। प्लीज ऐसा मत करो आप।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "क्या सच में सूरज नांबियार ने आप पर चीट किया है, प्लीज बताओ।" आपको बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने साल 2022 में गोवा में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]