Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'मुझे पटक-पटक कर मारा...' Mahabharat की 'द्रौपदी' के साथ 10 साल पहले हुआ था हादसा, झेलने पड़े दो ब्रेन हैमरेज

'मुझे पटक-पटक कर मारा...' Mahabharat की 'द्रौपदी' के साथ 10 साल पहले हुआ था हादसा, झेलने पड़े दो ब्रेन हैमरेज


महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली ने 2016 में अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे अज्ञात हमलावरों ने उन ...और पढ़ें






 बीआर चोपड़ा (BR Chopra) की पॉपुलर टेलीविजन सीरीज महाभारत (Mahabharat) को आज भी फैंस से उतना ही प्यार मिलता है जितना की सालों पहले दिया जाता था। इसके किरदार भी खूब फेमस हुए। उन्हीं में से एक हैं द्रौपदी की भूमिका निभा चुकी एक्ट्रेस रूपा गांगुली।


महाभारत की बात जब भी आती है तो द्रौपदी के चीर हरण की चर्चा हमेशा होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि आज से 10 साल पहले रूपा गांगुली (Roopa Ganguly) के साथ बिल्कुल चीर हरण जैसा हादसा हुआ था? जी, हां एक्ट्रेस पर जानलेवा हमला हुआ था जिसे याद कर उनका मन अब भी सिहर जाता है।

अज्ञात हमलावरों ने किया हमला

सीरियल में दिखाए गए चीर हरण के मामले ने साल 2016 में उनके साथ घटित हुए रियल लाइफ घटना की यादें ताजा कर दीं। इस दिन रूपा पर काकद्वीप के पास ईश्वरीपुर गांव से कोलकाता लौटते समय अज्ञात हमलावरों ने हमला किया था।

एक्ट्रेस को गाड़ी से उतारकर पीटा था

रूपा गांगुली ने ट्विटर पर इस घटना का जिक्र किया था। द्रौपदी के चीर हरण वाला वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा ,'मुझे कुछ दिनों से याद आ रहा है, 22 मई 2016 डायमंड हार्बर की वह घटना, जब 17-18 लोगों ने पुलिस को साथ लेकर, मुझे गाड़ी से उतारकर रास्ते पर पटक-पटक कर मारा था। गाड़ी में तोड़फोड़ की और मुझे दो ब्रेन हेमरेज झेलने पड़े। बस, मैं मर नहीं गई। मैं एक रैली ड्राइवर हूं, निकल कर आ गई।'




बता दें कि बीजेपी सदस्य रूपा गांगुली उस घटना का जिक्र कर रही थीं, जब कोलकाता के डायमंड हार्बर के पास अज्ञात हमलावरों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया था। इस हमले में उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई थी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]