Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

mAadhaar होने वाला है रिटायर, UIDAI ने यूजर्स से कहा- डाउनलोड करें नया 'Aadhaar' App

mAadhaar होने वाला है रिटायर, UIDAI ने यूजर्स से कहा- डाउनलोड करें नया 'Aadhaar' App


यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जानकारी दी है कि mAadhaar एप जल्द ही बंद किया जाएगा। ऐसे में यूजर्स को अब हाल ही में लॉन्च किए गए नए Aadhaar ...और पढ़ें





 यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने शुक्रवार को घोषणा की है कि मौजूदा mAadhaar एप जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। अथॉरिटी ने यूजर्स को हाल ही में लॉन्च किए गए नए Aadhaar एप पर शिफ्ट होने के लिए कहा है। iPhone के लिए एप स्टोर और एंड्रॉयड के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध ये एप नागरिकों को अपनी आधार इंफॉर्मेशन सुरक्षित रखने, इसे अपडेट करने और दूसरों के साथ शेयर करने में मदद करता है। नए एप में QR-बेस्ड आधार शेयरिंग, फेस ऑथेंटिकेशन, बायोमेट्रिक लॉक कंट्रोल और सिलेक्टिव इंफॉर्मेशन शेयरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
UIDAI ने कन्फर्म किया, अब नहीं रहेगा mAadhaar एप

X पर एक ऑफिशियल पोस्ट में UIDAI ने कन्फर्म किया है कि mAadhaar एप 'जल्द ही रिटायर' हो रहा है। अथॉरिटी ने ये भी बताया कि नया आधार एप 'ज्यादा स्मार्ट, फास्ट और सिक्योर डिजिटल जर्नी' देने के लिए डिजाइन किया गया है। बेहतर एक्सेस के लिए नया आधार Sप 13 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।

UIDAI के मुताबिक, नए आधार एप का सबसे बड़ा फीचर QR-बेस्ड आधार शेयरिंग और ऑफलाइन आइडेंटिटी वेरिफिकेशन है। 'सिलेक्टिव शेयर' फीचर की मदद से यूजर्स अपना आधार नंबर बताए बिना अपनी पहचान वेरिफाई कर सकते हैं। इससे वे चुन सकते हैं कि उन्हें कितनी इंफॉर्मेशन शेयर करनी है, जैसे कि फोटो, नाम, उम्र, जेंडर, मोबाइल नंबर, एड्रेस या आधार स्टेटस।


ये एप एक QR कोड भी जनरेट करता है जिसे पहचान के लिए ऑथराइज्ड टर्मिनल्स पर स्कैन किया जा सकता है। UIDAI का कहना है कि एप के जरिए यूजर्स आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और एड्रेस सीधे अपडेट कर सकते हैं। वे प्रोफाइल सेक्शन में जाकर परिवार के मैक्जिमम पांच मेंबर्स को भी अपने अकाउंट में जोड़ सकते हैं।

इसमें बायोमेट्रिक लॉकिंग कंट्रोल्स भी दिए गए हैं। इसका इस्तेमाल फिंगरप्रिंट, फेस और आइरिस ऑथेंटिकेशन डेटा को लॉक करने के लिए किया जा सकता है ताकि कोई गलत इस्तेमाल न हो सके। जरूरत पड़ने पर एप के जरिए इस लॉक को हटाया भी जा सकता है। हालांकि, UIDAI ने ये भी कहा है कि अगर लिंक किया गया फोन नंबर या स्मार्टफोन खो जाता है, तो यूजर आधार से जुड़ी सर्विसेज से कुछ समय के लिए बाहर हो सकते हैं।


UIDAI ने अभी ये साफ नहीं किया है कि पुराने mAadhaar एप का डेटा नए ऐप में अपने आप ट्रांसफर होगा या नहीं। इसलिए, मौजूदा यूजर्स को नया एप डाउनलोड करने के बाद अपना प्रोफाइल दोबारा मैनुअली सेट करना होगा।
नया आधार एप कैसे डाउनलोड और रजिस्टर करें?नया आधार एप एंड्रॉयड और iOS के लिए क्रमशः गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर पर उपलब्ध है।
आधार एप ओपन करें और अपनी पसंद की भाषा चुनें।
एप के लिए रजिस्टर करें, इसके लिए आप आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर या कोई दूसरा नंबर इस्तेमाल कर सकते हैं। दूसरे नंबर के लिए एक्स्ट्रा ऑथेंटिकेशन की जरूरत होगी।
अपना 12-डिजिट का आधार नंबर डालें और OTP के जरिए SMS वेरिफिकेशन पूरा करें।
इसके बाद, आपको फेस ऑथेंटिकेशन करने के लिए कहा जाएगा। ध्यान रखें कि बैकग्राउंड में पर्याप्त रोशनी हो और अगर चश्मा पहनते हैं, तो उसे हटा दें।
अब, छह अंकों का पासवर्ड सेट करें जिसका इस्तेमाल एप को एक्सेस करने के लिए किया जाएगा।
अब आप एप के होम पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आप अपना आधार कार्ड देख सकते हैं, इसे दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं और बायोमेट्रिक लॉक लगा सकते हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]