Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'विराट भैया को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं…', Kohli के लिए Rajat Patidar ने दिल खोलकर रखा

'विराट भैया को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं…', Kohli के लिए Rajat Patidar ने दिल खोलकर रखा

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कोहली की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्हें कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। ...और पढ़ें

RCB के कप्तान ने Virat Kohli के लिए खोला दिल

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। RCB captain praises Virat Kohli: लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट होने वाले विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच में नाबाद शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को 5 गेंद बाकी रहते हुए जीत दिलाई।

60 गेंदों का सामना करते हुए कोहली के बल्ले से 105 नाबाद रन निकले और केकेआर को हराकर आरसीबी की टीम अंक तालिका के टॉप पर पहुंच गई। मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar on Kohli) ने कोहली की दिल खोलकर तारीफ की।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LATEST

चंबल के बीहड़ में रहस्यमयी भूत बंगला और डरावनी गुफा, 'नाना'

'अमेरिका, इजराइल और ईरान समझौता भारत में होगा' काशी के ज्योत

मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी, एक साथ मि

मेरठ के चार वर्षीय रुद्र भान राणा ने 65 सेकंड में पहचाने सौर

छपरा MP-MLA कोर्ट में भाजपा नेताओं की पेशी, 2014 रेल चक्का ज

Prateek Yadav Death LIVE: अखिलेश-शिवपाल पहुंचे श्मशान घाट, प

झारखंड ANM एग्जाम 2025 का रिजल्ट जारी, 3600 अभ्यर्थी डॉक्यूम

Suspended Driving License वापस पाने के नियम बदले, अब करना हो

हरियाणा के कस्तूरबा गांधी स्कूलों में शिक्षकों का संकट, 10 ज

न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर के बीच चलेगी नई अमृत भारत, मिथिला-सीम

दरअसल, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar Statement) से पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान जब उनके सिर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ठीक हूं। सिर पर सही से गेंद लगी थी।

यह वीडियो भी देखें

Play

0:00 / 2:30

Settings
Enter fullscreen mode

केकेआर को हराने के बाद आरसीबी की टीम 16 अंक के साथ अंक तालिका के पहले स्थान पर पहुंच गई है। इस पर रजत से जब पूछा गया कि अब टेबल में टॉप पर होना आपके लिए क्या मायने रखता है? तो उन्होंने इस पर कहा,

“बिल्कुल, बहुत अच्छा लग रहा है। हम टूर्नामेंट में अच्छा खेल रहे हैं और मुझे लगता है कि हर हर खिलाड़ी अलग-अलग मौके पर टीम के लिए अच्छा कर रहा है। ये टीम के लिए बहुत अच्छा संकेत है। और टेबल के टॉप पर होना हमेशा अच्छी बात होती है। टीम के लिए अच्छा है। और जैसा मैंने कहा, हम एक बार में सिर्फ एक मैच पर ध्यान दे रहे हैं, एक-एक कदम बढ़ा रहे हैं।”

आरसीबी के कप्तान से पूछा गया कि वो आधे मैच के बाद कितने संतुष्ट थे? तो उन्होंने कहा,

मैं कहूंगा कि बहुत संतुष्ट था। 10 ओवर के बाद जिस तरह से हमने उनकी पारी को कंट्रोल किया, वो शानदार था। क्योंकि 10 ओवर से पहले उनका रन-रेट 10-11 के आसपास था। वहां से हमने उन्हें 194 के आसपास रोक दिया। ये हमारे लिए अच्छा संकेत है।
-

रजत पाटीदार

किंग कोहली के लिए खोला दिल

आरसीबी के कप्तान ने विराट कोहली की खूब तारीफ की और कहा,

"विराट भैया को अब कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है, लेकिन उन्होंने एक बार फिर दिखा दिया कि उन्हें चेज मास्टर क्यों कहा जाता है। पिछले कुछ मैचों में विराट भैया के बल्ले से रन नहीं आए थे, लेकिन हमें भरोसा था कि जब भी वो रन नहीं बनाते, तो और ज्यादा मेहनत करते हैं और बार-बार साबित करते हैं कि वो बेस्ट क्यों हैं। और आज उन्होंने फिर से साबित कर दिया। विराट भैया का हमारी टीम में होना ही हमें एक्स्ट्रा कॉन्फिडेंस देता है, और उनका सिर्फ टीम में मौजूद रहना हमारा भरोसा बढ़ा देता है। ये कमाल है। मुझे शब्द नहीं मिल रहे, लेकिन मुझे लगता है कि विराट भैया को बड़े काम करने की आदत है।"

इतना ही नहीं जब उनसे ये पूछा गया कि लीग स्टेज खत्म करने के लिए आप कितने तैयार हैं? तो उन्होंने कहा कि जैसा मैंने कहा, हमने अच्छा क्रिकेट खेला है। अभी दो लीग मैच बाकी हैं और हम एक बार में एक मैच पर फोकस कर रहे हैं। अब हम यहां से धर्मशाला जा रहे हैं। वहां अच्छी पिच है, बल्लेबाजी के लिए अच्छी है। तो हम वो मैच जीतने की पूरी कोशिश करेंगे और फिर हैदराबाद।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :

मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]