Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

iPhone 18 Pro कब लॉन्च होगा? इस बार Dynamic Island, कैमरा से लेकर बैटरी तक कई बदलाव संभव

iPhone 18 Pro कब लॉन्च होगा? इस बार Dynamic Island, कैमरा से लेकर बैटरी तक कई बदलाव संभव


Apple iPhone 18 Pro के लॉन्च को लेकर चर्चाएं तेज हैं, जिसमें Dynamic Island, कैमरा और बैटरी में बड़े बदलाव की उम्मीद है। ...और पढ़ें






iPhone 18 Pro कब लॉन्च होगा? इस बार Dynamic Island, कैमरा से लेकर बैटरी तक कई बदलाव संभव


 Apple ने पिछले नवंबर में अपनी iPhone 17 सीरीज लॉन्च की थी। अब, इस साल के आखिर में iPhone 18 सीरीज के लॉन्च को लेकर काफी चर्चा हो रही है। पिछले कुछ हफ्तों में कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिनमें नए प्रीमियम iPhone मॉडल्स के डिजा। इन, कैमरा और बैटरी परफॉर्मेंस में होने वाले संभावित बदलावों पर बात की गई है।


हालांकि, इस बार पूरी तरह से फुल-स्क्रीन डिजाइन देखने की संभावना कम ही है, उम्मीद है कि फोन में एक बार फिर Dynamic Island मिलेगा। फिर भी, कई बदलावों की उम्मीद है। आइए आज इन डिटेल्स पर नजर डालें और यह भी जानें कि iPhone 18 कब तक लॉन्च होगा।

छोटा हो सकता है Dynamic Island

हालिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में सबसे बड़ा बदलाव Dynamic Island को लेकर हो सकता है। दावा किया जा रहा है कि एप्पल इसके साइज को पहले से काफी छोटा कर सकता है।

नए कलर ऑप्शंस

iPhone 18 Pro सीरीज में इस बार नए कलर वेरिएंट देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि डिवाइस Dark Cherry, Sky Blue, Silver और Dark Grey जैसे कलर में आ सकता है। खास तौर पर फोन का Dark Cherry कलर काफी चर्चा में है, जिसमें हल्का पर्पल टोन देखने को मिल सकता है।



कैमरा और डिस्प्ले में बदलाव

इतना ही नहीं Apple इस बार कैमरा और डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में भी बड़े बदलाव कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ज्यादा पावर एफिशिएंट LTPO+ डिस्प्ले टेक्नोलॉजी यूज कर सकती है, जिससे बैटरी बैकअप और भी बेहतर हो सकता है।


इसके अलावा कैमरा में Variable Aperture फीचर मिल सकता है। इस फीचर की मदद से यूजर्स कैमरा में आने वाली लाइट को अच्छे से कंट्रोल कर पाएंगे, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी और पोर्ट्रेट शॉट्स काफी बेहतर होंगे।
नया A20 Pro चिपसेट

परफॉर्मेंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए एप्पल इसमें नया A20 Pro चिपसेट दे सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये चिप 2nm प्रोसेस पर बेस्ड होगी, जिससे फोन की स्पीड और पावर एफिशिएंसी बेहतर होगी। वहीं, iPhone 18 Pro Max में 5,100mAh से ज्यादा की बैटरी मिल सकती है।
iPhone 18 Pro कब तक हो सकता है लॉन्च?

Apple की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी iPhone 18 Pro सीरीज को भी इस साल सितंबर 2026 में लॉन्च कर सकती है। आने वाले महीनों में इस लाइनअप से जुड़ी और भी डिटेल्स सामने आ सकती हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]