Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'Haters कहेंगे तुम 15 के नहीं हो...', बिहार के लाल Vaibhav Suryavanshi को IPL दिग्गज से मिली बड़ी नसीहत

'Haters कहेंगे तुम 15 के नहीं हो...', बिहार के लाल Vaibhav Suryavanshi को IPL दिग्गज से मिली बड़ी नसीहत


Vaibhav Suryavanshi के शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर आंद्रे रसेल ने उन्हें उम्र को लेकर ट्रोलर्स पर ध्यान न देने की सलाह दी है। ...और पढ़ें





Vaibhav Suryavanshi को Andre Russell ने दी खास सलाह


वैभव सूर्यवंशी ने एसआरएच के खिलाफ मैच में 97 रन की पारी खेली


वैभव सूर्यवंशी को आंद्रे रसेल ने दी खास सलाह


वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Andre Russell on Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट की दुनिया में मौजूदा समय में जो नाम सबसे ज्यादा छाया हुआ है, वह किसी और का नहीं, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का हैं। आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में एसआरएच के खिलाफ वैभव ने 29 गेंदों में 97 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली और हर किसी का दिल जीत लिया।


उन्होंने एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा (65) छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल के रिकॉर्ड (59 सिक्स) को धराशायी किया। उनकी इस पारी को देखकर आंद्रे रसेल भी काफी इंप्रेस हुए और उन्होंने युवा ओपनर को एक खास सलाह भी दे दी।

Andre Russell ने Vaibhav Suryavanshi को दी खास सलाह

दरअसल, आंद्रे रसेल ने अपने इंस्टाग्राम पर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए एक खास स्टोरी लगाई, जिसमें उन्होंने युवा सेंसेशन को सलाह दी कि वह उम्र को लेकर लगातार ट्रोलर्स का निशाना बनाए जाने वाले कमेंट्स पर ध्यान न दें। रसेल ने लिखा,


"बधाई हो यंगस्टर, नफरत करने वाले कहेंगे कि तुम 15 साल के नहीं हो, किसे परवाह है। 30 साल के खिलाड़ी यहां वो करने की कोशिश कर रहे हैं जो तुम कर रहे हो। लगे रहो, मैं तुम्हारा फैन हूं। गेंद देखो, गेंद मारो!"



Andre Russell ने Vaibhav Suryavanshi को खास सलाह दी


बता दें कि रसेल आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद है। उन्होंने 2019 आईपीएल सीजन में 52 सिक्स लगाए थे।

इस मामले में नंबर-1 सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने एसआरएच के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में 29 गेंदों पर 97 रन बनाए थे, जिसके दम पर राजस्थान रॉयल्स ने 47 रन से जीत हासिल की और क्वालिफायर-2 में जगह बनाई।

अब आरआर की टीम का सामना गुजरात टाइटंस से 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में होना है। इस मैच में जीतने वाली टीम आईपीएल 2026 के फाइनल मैच में आरसीबी से 31 मई को सामना करेगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]