लैपटॉप की दुनिया में मचेगा तहलका! आ गया Googlebook; बिना डाउनलोड किए चलेंगे आपके मोबाइल एप्स

Google ने मंगलवार को अपने 'Android Show I/O Edition' के दौरान अपनी लैपटॉप की नई कैटेगरी Googlebook को पेश किया। इसमें कई खास फीचर्स देखने को मिलेंगे। ...और पढ़ें

Google ने मंगलवार को 'Android Show I/O Edition' के दौरान अपनी लैपटॉप की नई कैटेगरी Googlebook को पेश किया। AI पर फोकस करने वाले ये नए लैपटॉप Gemini Intelligence पर बेस्ड हैं और इनमें गूगल के एप स्टोर और ब्राउजर का मेल देखने को मिलता है। ये नए डिवाइसेज एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाते हैं और इनमें Magic Pointer दिया गया है, जो Gemini तक क्विक एक्सेस देता है। इसकी मदद से यूजर्स अपने फोन की फाइल्स को सीधे Googlebook के फाइल ब्राउजर से ही देख सकेंगे। Googlebook की लॉन्चिंग AI और Gemini को हर जगह पहुंचाने की गूगल की एक बड़ी कोशिश है और ये कदम Chromebooks के लॉन्च के 15 साल बाद उठाया गया है।
Googlebook लॉन्च टाइमलाइन और संभावित OEM पार्टनर्स
फिलहाल Googlebook की कीमत और डिटेल्ड स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये डिवाइसेज इस साल फॉल सीजन यानी अक्टूबर-नवंबर के आसपास उपलब्ध होंगे। इसका मतलब है कि आने वाले महीनों में हमें इनके बारे में और भी जानकारी मिलेगी।
गूगल ने बताया कि वह Googlebook लैपटॉप की फर्स्ट जनरेशन बनाने के लिए Acer, Asus, Dell, HP और Lenovo जैसी कंपनियों के साथ काम कर रहा है।
Googlebook के फीचर्स
अपकमिंग Googlebook लैपटॉप में कंपनी का Chrome ब्राउजर और Google Play Store मिलेगा। ये एक 'मॉडर्न OS' पर चलेगा, लेकिन अभी ये साफ नहीं है कि ये गूगल का वही Aluminium OS है जिसे कंपनी अभी डेवलप कर रही है। दावा किया जा रहा है कि ये दुनिया के पहले ऐसे लैपटॉप हैं जिन्हें शुरू से ही Gemini Intelligence के लिए डिजाइन किया गया है।
इन नए लैपटॉप की सबसे बड़ी खूबी गूगल का Magic Pointer है। गूगल की DeepMind टीम के साथ मिलकर बनाए गए इस फीचर की मदद से यूजर्स बस कुछ टैप करके Gemini का इस्तेमाल कर पाएंगे। कर्सर को हिलाने पर यूजर्स को स्क्रीन पर ही Gemini की तरफ से काम के सजेशन मिलेंगे। इसकी मदद से यूजर किसी ईमेल में दी गई तारीख पर पॉइंट करके मीटिंग सेट कर सकते हैं, या दो फोटो को चुनकर उन्हें तुरंत एक साथ देख सकते हैं।

इसके अलावा, Googlebooks में Gemini की मदद से चलने वाला 'Create your Widget' फीचर है, जिससे यूजर्स सिर्फ बोलकर या टाइप करके कस्टम विजेट्स बना सकते हैं। Gemini इंटरनेट पर सर्च कर सकता है या Gmail और Calendar जैसे गूगल एप्स से जुड़कर एक पर्सनलाइज्ड डैशबोर्ड बना सकता है। उदाहरण के लिए, अगर कोई फैमिली ट्रिप की तैयारी कर रहा है, तो वह बुकिंग की डिटेल्स और ट्रिप का काउंटडाउन एक ही विजेट में डेस्कटॉप पर रख सकता है।
Googlebook एंड्रॉयड फोन के साथ पूरी तरह फिट बैठता है और कंपनी का कहना है कि नए लैपटॉप से फोन और लैपटॉप के बीच स्विच करना बहुत आसान हो जाएगा। यूजर्स अपने फोन के एप्स को सीधे लैपटॉप पर चला सकेंगे, इसके लिए लैपटॉप में अलग से एप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। इससे यूजर बिना फोन निकाले ही लैपटॉप स्क्रीन से सीधे खाने का ऑर्डर दे सकते हैं।
इन लैपटॉप में Quick Access फीचर होने की भी पुष्टि हुई है, जिससे यूजर्स बिना किसी मैनुअल ट्रांसफर के अपने एंड्रॉयड फोन में सेव फाइल्स को सीधे लैपटॉप के फाइल ब्राउजर से देख, सर्च और इस्तेमाल कर सकेंगे।
कंपनी का कहना है कि अपकमिंग डिवाइसेज में प्रीमियम मटेरियल का इस्तेमाल होगा और ये अलग-अलग शेप और साइज में आएंगे। इन लैपटॉप में एक खास Glowbar डिजाइन एलिमेंट भी होगा, जिसकी झलक लाइव इवेंट में दिखाई गई थी।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :