Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बालाजी भक्तों के लिए खुशखबरी: धनबाद होकर चलेगी तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस, Eastern Railway ने जारी किया शेड्यूल

बालाजी भक्तों के लिए खुशखबरी: धनबाद होकर चलेगी तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस, Eastern Railway ने जारी किया शेड्यूल

Eastern Railway रेलवे ने धनबाद होकर तिरुपति से रक्सौल के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 1 जून से शुरू होगी, जिससे बालाजी भक्तों ...और पढ़ें





रक्साैल से तिरूपति के बीच चलेगी ट्रेन। 


धनबाद होकर चलेगी तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस ट्रेन।


नई साप्ताहिक ट्रेन 1 जून से होगी शुरू।


बालाजी भक्तों को मिलेगी सीधी यात्रा की सुविधा।


 इंतजार खत्म। धनबाद से बालाजी दरबार तक पहुंचने के लिए जून से नई ट्रेन चलेगी। तिरुपति से रक्सौल के बीच स्पेशल बनकर चल रही ट्रेन को नियमित बनाकर चलाने की रेलवे ने घोषणा कर दी है।

तिरुपति रक्सौल एक जून तथा रक्सौल से तिरुपति के बीच नई ट्रेन चार जून से चलेगी। शुक्रवार को रेलवे ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है।

17433 तिरुपति रक्सौल एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को तिरुपति से सुबह 8:15 पर खुलेगी। बोकारो और धनबाद होकर बुधवार शाम 5:00 बजे रक्सौल पहुंचेगी। 17434 रक्सौल तिरुपति एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार की सुबह 3:15 पर खुलेगी तथा धनबाद और बोकारो होकर शनिवार की सुबह 9:30 पर तिरुपति पहुंचेगी।


इस ट्रेन में स्लीपर के 10, जनरल के चार, थर्ड एसी के पांच और सेकंड एसी के तीन कोच जुड़ेंगे। शनिवार से तिरुपति रक्सौल की नई ट्रेन में टिकटों की बुकिंग शुरू होने की संभावना है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]