Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

सिंगर Diljit Dosanjh के मैनेजर के घर पर फायरिंग, भगवंत मान का आरोप- 'उन पर राजनीति में शामिल होने का दबाव...'

सिंगर Diljit Dosanjh के मैनेजर के घर पर फायरिंग, भगवंत मान का आरोप- 'उन पर राजनीति में शामिल होने का दबाव...'

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग के बाद सीएम भगवंत मान ने आरोप लगाया है कि बीजेपी उन पर राजनीति में आने का दबाव बना रही है। ...और पढ़ें





पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) पहले ही ये स्पष्ट कर चुके हैं कि वे राजनीति में नहीं आ रहे हैं। सिंगर को लेकर इस तरह की अफवाह थी लेकिन उन्होंने इस सभी को खारिज कर दिया था।


अब उनके मैनेजर के घर हुई हालिया फायरिंग के बाद मामले ने फिर से तूल पकड़ा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) पर बीजेपी राजनीति में आने का दबाव बना रही है। उन्होंने नेताओं से कलाकारों को राजनीति में धकेलने से बचने का आग्रह किया और कहा कि कलाकारों का प्राथमिक कार्य जनता का मनोरंजन करना है।

भगवंत मान ने क्या लगाया आरोप?

भगवान मान ने दिलजीत के मैनेजर गुरप्रताप कांग के आवास पर हुई गोलीबारी की घटना पर भी अपनी बात रखी। पंजाब के मुख्यमंत्री ने एएनआई के हवाले से कहा, "पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि भाजपा दिलजीत पर राजनीति में आने के लिए दबाव डाल रही है।" उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा दबाव नहीं डाला जाना चाहिए, क्योंकि गायक पहले ही सोशल मीडिया पर कह चुके हैं कि वे राजनीति में नहीं आना चाहते।



मान ने आगे कहा कि राजनेता अक्सर मानते हैं कि लोकप्रिय हस्तियों को राजनीति में लाने से उन्हें फायदा होता है। उन्होंने अभिनेता विजय के राजनीति में आने का भी जिक्र किया और कहा कि उनकी चुनावी सफलता उनकी लोकप्रियता से जुड़ी है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी तरह कुछ लोग दिलजीत को उनकी भारी फैन फॉलोइंग के कारण राजनीति में लाना चाहते हैं।


मैनेजर के घर पर हुई थी फायरिंग

उन्होंने दिलजीत के मैनेजर के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना पर भी टिप्पणी की और कहा कि दबाव बनाने के और भी तरीके हैं जैसे किसी के मैनेजर पर गोली चलाना और किसी ने तो इसकी जिम्मेदारी भी ली है। इस तरह की राजनीति नहीं करनी चाहिए।

बता दें कि हरियाणा के करनाल में दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप सिंह कांग के घर के बाहर गोलियां चलाई गईं। खबरों के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने घर के बाहर गोलीबारी की और फिर मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]