Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

फिल्म अभिनेता और निर्माता Dileep Raj का 47 साल की उम्र में निधन, हार्ट अटैक की वजह से गई जान

फिल्म अभिनेता और निर्माता Dileep Raj का 47 साल की उम्र में निधन, हार्ट अटैक की वजह से गई जान

प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता और निर्माता दिलीप राज का 47 वर्ष की आयु में 13 मई को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से मनोरंजन जगत और फैं ...और पढ़ें





 प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता और निर्माता दिलीप राज (Dileep Raj) का 13 मई को निधन हो गया। दिलीप 47 साल के थे। उनके निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ।

परिवार के सदस्यों के अनुसार, उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें बचा नहीं पाए। उनकी अचानक मृत्यु से उनके फैंस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सदस्यों को गहरा सदमा लगा है।


थिएटर और टीवी में भी एक्टिव थे दिलीप

वे नटरंग और दृष्टि जैसे पॉपुलर थिएटर ग्रुप्स से भी जुड़े हुए थे। इसी दौरान उनका संपर्क जानी-मानी थिएटर और टेलीविजन अभिनेत्री नंदिता से हुआ, जिन्होंने उन्हें टेलीविजन की दुनिया से परिचित कराया। उनके फिल्मी सफर की शुरुआत 'कंबडा माने' नामक टेलीफिल्म से हुई, जिसने उनके लिए कन्नड़ टेलीविजन के दरवाजे खोल दिए।


इसके तुरंत बाद, उन्हें लोकप्रिय धारावाहिक 'जननी' में भूमिका मिली, जहां उन्होंने दिग्गज अभिनेत्री भारती विष्णुवर्धन के पोते का किरदार निभाया। दिलीप राज को 2007 में पुनीत राजकुमार के साथ फिल्म 'मिलना' में काम करने के बाद पॉपुलर हुए थे। उन्होंने 'यू-टर्न' और 'बॉयफ्रेंड' सहित कई फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं हैं।


डबिंग आर्टिस्ट के तौर पर भी कर चुके हैं काम

बाद में वे निर्माता बन गए और अपने बैनर डीआर क्रिएशन्स के तहत टीवी सीरियल का निर्माण करने लगे। जी कन्नड़ के लोकप्रिय सीरियल 'हिटलर कल्याणा' में मुख्य भूमिका निभाने से उन्हें खूब पहचान दिलाई। अभिनय और निर्माण के अलावा, दिलीप थिएटर में भी सक्रिय थे और एक जाने-माने डबिंग कलाकार भी थे।

जननी, अर्ध सत्य, रंगोली, कुमकुमा भाग्य, मंगल्या, मालेबिल्लू, प्रीतिगागी और रथसप्तमी जैसे टेलीविजन धारावाहिकों में काम करके दिलीप राज कन्नड़ घरों में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गए।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]