Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'Dhurandhar' के प्रोडक्शन डिजाइनर के खिलाफ FIR, महिला बोली- 'कमरे में बुलाकर जबरदस्ती...'

'Dhurandhar' के प्रोडक्शन डिजाइनर के खिलाफ FIR, महिला बोली- 'कमरे में बुलाकर जबरदस्ती...'


धुरंधर फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। चंडीगढ़ पुलिस ने दिल्ली की एक महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ FIR दर्ज क ...और पढ़ें





 धुरंधर (Dhurandhar) के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे (Saini S Johray) विवादों में घिर गए हैं। एक महिला ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार महिला ने सैनी के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत की जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायत करने वाली महिला दिल्ली की निवासी है। उन्होंने 20 अप्रैल को लिखित शिकायत देने के बाद चंडीगढ़ के सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई थी। शुरुआती जांच के बाद, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 79, 123 और 126(2) के तहत मामला दर्ज किया।





होटल में बुलाकर की जबरदस्ती

शिकायतकर्ता के अनुसार, जोहरे ने कथित तौर पर उसे चंडीगढ़ के ताज होटल के एक कमरे में बुलाया और उसके साथ गलत व्यवहार किया। महिला ने सैनी पर यौन उत्पीड़न, शारीरिक मारपीट और अवैध रूप से बंधक बनाने का आरोप लगाया। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसकी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया गया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

शिकायत में यह खुलासा हुआ कि महिला सरकारी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी, तभी एक फैकल्टी सदस्य ने उसका रिज्यूमे धुरंधर की टीम को भेज दिया। इसके बाद उसे 2 सितंबर, 2025 को एसिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर हायर कर लिया गया। जोहरे ने सेट पर खुद को उसका मेंटर बताया और उसके साथ विश्वास का रिश्ता कायम किया।



सैनी ने महिला को धमकाया

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब जोहरे वो उन्हें चंडीगढ़ के होटल में मिलने के लिए गईं तो उन्हें लगा वहां और भी लोग आए होंगे। हालांकि उन्हें वहां क्रू का कोई सदस्य नजर नहीं आया और वो अकेले हैं। महिला ने आरोप लगाया कि जोहरे ने उन्हें ये बार-बार चेतावनी दी कि वह किसी को भी इस मीटिंग के बारे में न बताए, क्योंकि इससे उसकी प्रोफेशनल इमेज पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।


महिला ने बताया की जोहरे ने उनकी ड्रिंक में कुछ मिलाया था और उनकी हालत बिगड़ने लगी। उन्हें बार-बार उल्टी हो रही थी और जोहरे वहां आकर उन्हें अनुचित तरीके से टच कर रहा था। उन पर रात भर रुकने का भी दबाव बनाया गया। महिला ने बताया कि वह उस वक्त काफी डरी हुई थीं और विरोध करने में असमर्थ थीं। मामले की पुलिस जांच फिलहाल जारी है और आरोपी को जमानत मिल गई है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]