CM Vijay से मिलते ही Kamal Haasan ने कर दी 6 डिमांड, साउथ सिनेमा के लिए करवाना चाहते हैं ये काम

साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं। हाल ही में कमल हासन ने विजय से मुलाकात की और उनसे 6 डिमांड की है। ...और पढ़ें

विजय के सामने कमल हासन ने रखीं 6 मांगे। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Haasan) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय (Vijay) से मिलने पहुंचे। अभिनेता ने विजय को सिनेमा से जुड़े 6 मांगों का मेमोरेंडम सौंपा।
अभिनेता और राज्यसभा सांसद कमल हासन चाहते हैं कि साउथ सिनेमा से जुड़े कुछ सुधार हों। इसलिए उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से मुलाकात क और उनसे आग्रह किया है कि वे तमिल फिल्मों, डॉक्यूमेंट्री और इंडेपेंडेंट सिनेमा के लिए एक सरकारी OTT स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म शुरू करें।
कमल हासन ने विजय से की ये डिमांड
कमल हासन ने विजय से 6 बड़ी मांगे कीं, जिसका उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर किए गए पोस्ट में जिक्र किया।
1- सरकारी तमिल ओटीटी प्लेटफॉर्म शुरू हो।
2- 4 प्रतिशत एंटरटेनमेंट टैक्स हटाया जाए।
3- पायरेसी के खिलाफ एंटी पायरेसी टीम बनाई जाए।
4- थिएटर में फिल्मों को रोज 5 शोज मिलें।
5- थिएटर्स और ओटीटी रिलीज के बीच 8 हफ्तों का अंतर हो।
6- फिल्म प्रोडक्शन इंसेंटिव योजना शुरू करे।

शराब की दुकान बंद किए जाने पर की थी तारीफ
इससे पहले कमल हासन ने मुख्यमंत्री की बधाई देते हुए विजय के शराब की दुकानों को बंद किए जाने के फैसले की सराहना की थी। उन्होंने कहा था, "तमिलनाडु की नई सरकार को मेरी बधाई। 717 शराब की दुकानों को बंद करना एक स्वागत योग्य कदम है। इस पर लंबे समय से चर्चा चल रही थी और अब इसे लागू कर दिया गया है। यह सराहनीय है। हमें विजय को सिर्फ एक फिल्म स्टार के तौर पर नहीं देखना चाहिए। उनकी और भी जिम्मेदारियां हैं।"
कमल हासन का वर्क फ्रंट
प्रोड्यूसर और एक्टर कमल हासन के पास अपकमिंग फिल्मों की लंबी लाइन है। वह रजनीकांत के साथ थलाइवर पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास विक्रम 2, केएच X आरके रीयूनियन, केएच 233, थेवर मेगन 2, इंडियन 3, डी 55 जैसी फिल्में लाइन में हैं। वह मोस्ट एंटीसिपेटेड प्रोजेक्ट कल्कि 2898 एडी पार्ट 2 में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :