बारिश से कोडरमा-गया रेल खंड ठप: दुरंतो-मालगाड़ी के इंजन फेल, वंदे भारत समेत दर्जनों ट्रेनें फंसी

झुमरीतिलैया (कोडरमा) में भारी बारिश के कारण कोडरमा-गया रेल खंड पर परिचालन बाधित हो गया। ...और पढ़ें
-1780040346863_v.webp)
संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। शुक्रवार की सुबह हुई मूसलाधार बारिश से जहां एक ओर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर नई दिल्ली-हावड़ा ग्रैंड कॉर्ड रेल सेक्शन पर रेल परिचालन पूरी तरह चरमरा गया।
कोडरमा-गया रेल खंड के अंतर्गत गुरपा-गंझडी 15 किलोमीटर के दुर्गम घाट सेक्शन में तकनीकी खराबी और हादसों के कारण अप एवं डाउन, दोनों लाइनों पर ट्रेनों के पहिए थम गए।
समाचार लिखे जाने तक वंदे भारत, सियालदह अजमेर और जनशताब्दी जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर तीन घंटे से अधिक समय से खड़ी रहीं। धनबाद रेल कंट्रोल रूम से अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
घाट सेक्शन में दुरंतो एक्सप्रेस का इंजन फेल
जानकारी के अनुसार, घाट सेक्शन के बसकटवां और नाथगंज के बीच (पोल संख्या 413/44) सुबह करीब 8:30 बजे दिल्ली से हावड़ा जा रही 12260 दुरंतो एक्सप्रेस का इंजन अचानक फेल हो गया।
इसके बाद गंझड़ी स्टेशन से एक बैंकर (अतिरिक्त इंजन) भेजकर ट्रेन को सुबह 10:30 बजे कोडरमा स्टेशन लाया गया। विभागीय कर्मियों द्वारा काफी प्रयास के बाद भी जब 11:30 बजे तक खराबी का पता नहीं चला, तो अंततः बैंकर इंजन के सहारे ही ट्रेन को धनबाद की ओर रवाना किया गया। दुरंतो एक्सप्रेस इस दौरान करीब 70 मिनट तक ट्रैक पर ही खड़ी रही।

दुर्गापुर मालगाड़ी भी हुई खराब, डाउन लाइन बाधित
इसी दौरान घाट सेक्शन में एक और बड़ी लापरवाही सामने आई, जब एक लोड दुर्गापुर मालगाड़ी का इंजन भी फेल हो गया। इसे भी दूसरा बैंकर इंजन लगाकर किसी तरह गंझड़ी स्टेशन लाया गया। दो-दो इंजनों की खराबी के कारण डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। इसके कारण:-अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस सुबह 8:30 बजे से ही गुरपा स्टेशन पर खड़ी रही।
पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस टनकुप्पा स्टेशन पर फंसी रही।
पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस (वाया कोडरमा-गोमो-बोकारो) पहाड़पुर स्टेशन पर रुकी रही।
इसके अलावा कई अन्य मेल व मालगाड़ियों को गया जंक्शन और उसके आसपास के स्टेशनों पर एहतियातन रोक दिया गया।
अप लाइन पर दो भागों में बंटी बाढ़ स्पेशल मालगाड़ी
संकट यहीं नहीं रुका; अप लाइन पर भी परिचालन ठप हो गया। कोडरमा स्टेशन से खुलने के बाद 'बाढ़ स्पेशल मालगाड़ी' कोडरमा और गंझड़ी के बीच अचानक दो भागों में बंट गई (कपलिंग टूट गई)। इस घटना के बाद से ही एक पैसेंजर ट्रेन सुबह 11:30 बजे से कोडरमा स्टेशन पर खड़ी रही और अप लाइन का यातायात भी पूरी तरह प्रभावित हो गया।
हाई अलर्ट पर घाट सेक्शन, चट्टान खिसकने का खतरा
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, प्री-मानसून की पहली बारिश में ही रेल परिचालन ठप होने का यह पहला गंभीर मामला है। इस 15 किलोमीटर लंबे घाट सेक्शन में 24 घंटे सतर्कता बरती जाती है।
भारी बारिश के कारण इस इलाके में पहाड़ों से चट्टान खिसकने (लैंडस्लाइड) की संभावना हमेशा बनी रहती है, जिसे देखते हुए रेल प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और ट्रैक को जल्द से जल्द सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :