Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

श्रीलंका क्रिकेट में हुआ बड़ा बदलाव, दसुन शनाका की हुई छुट्टी; बोर्ड ने इस खिलाड़ी को बनाया नया कप्तान

श्रीलंका क्रिकेट में हुआ बड़ा बदलाव, दसुन शनाका की हुई छुट्टी; बोर्ड ने इस खिलाड़ी को बनाया नया कप्तान



श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कप्तानी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। दसुन शनाका की कप्तान के पद से छुट्टी हो गई है। ये फैसला वेस्टइंडीज दौरे से पहले लिया गया ...और पढ़ें





 श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। इस दौरे के लिए बोर्ड ने बड़े बदलाव किए हैं और नए कप्तान की घोषणा की है। श्रीलंका ने वनडे और टी20 के लिए नया कप्तान बनाया है। श्रीलंकाई टीम जुलाई में विंडीज का दौरा करने वाली है, जहां सफेद गेंद और रेड बॉल की सीरीज होनी है। क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से कप्तानी में बदलाव किया है।


बोर्ड ने दसुन शनाका को टी20 और चरिथ असलंका को वनडे टीम की कप्तानी से हटाया है। शनाका टी20 टीम में बने हुए हैं लेकिन असलंका अपनी जगह बनाने में भी कामयाब नहीं हुए हैं। हालांकि, वनडे टीम में उनकी जगह बरकरार है। अगले साल वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है और ऐसे में इससे पहले तैयारियों के लिहाज से बोर्ड ने कप्तान बदलने का फैसला किया है।

श्रीलंका ने चुना अपना नया कप्तान

श्रीलंका ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए वनडे और टी20 की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस को सौंपी है। वे अब सीमित ओवर प्रारूप के कप्तान होंगे। हालांकि, एसएलसी ने टेस्ट की कप्तानी में कोई बदलाव नहीं किया है। इस फॉर्मेट में धनंजय डी सिल्वा ही टीम की अगुवाई करते हुए दिखेंगे। शनाका की कप्तानी में श्रीलंका की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। टीम अपने घर पर खेलने के बावजूद सेमीफाइनल तक का सफर तय नहीं कर सकी थी। ऐसे में अब उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया है।

शनाका आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। हालांकि, वे टी20 टीम में बने हुए हैं। असलंका, जो विश्व कप टीम का हिस्सा थे, उन्हें टी20 टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। वे वनडे में अपनी जग बचाने में कामयाब रहे हैं।
वेस्टइंडीज दौरे के लिए श्रीलंका की टीम

टेस्ट टीम: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कमिंदु मेंडिस, पथुम निसांका, लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चांदीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, कुसल मेंडिस, मिलन रथनायके, प्रभात जयसूर्या, रमेश मेंडिस, असिथा फर्नांडो, विश्व फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, इसिथा विजेसुंदरा, कासुन राजिथा।


वनडे टीम: कुसल मेंडिस (कप्तान), कमिंदु मेंडिस (उप-कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, पवन रथनायके, जेनिथ लियानगे, चरिथ असलंका, मिलन रथनायके, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्ष्णा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन।

टी20I टीम: कुसल मेंडिस (कप्तान), कमिंदु मेंडिस (उप-कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, पवन रथनायके, लसिथ क्रूसपुले, दसुन शनाका, मिलन रथनायके, दुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्ष्णा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]