Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

क्या झारखंड भाजपा नेतृत्व कमजोर पड़ गया है? धनबाद-हजारीबाग के बाद बोकारो में उड़ी अनुशासन की धज्जियां

क्या झारखंड भाजपा नेतृत्व कमजोर पड़ गया है? धनबाद-हजारीबाग के बाद बोकारो में उड़ी अनुशासन की धज्जियां



‍Jharkhand BJP में नेतृत्व की कमजोरी और गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। बोकारो के चास में कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक बिरंची नारायण का पुतला फूंका। ...और पढ़ें






प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और दीपक प्रकाश। 


बोकारो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक का पुतला फूंका।


नए मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं का विरोध।


झारखंड भाजपा में नेतृत्व की कमजोरी, गुटबाजी उजागर हुई।



संवाद सहयोगी, चास (बोकारो)। लगता है कि झारखंड भाजपा का नेतृत्व कमजोर पड़ चुका है। संगठन महामंत्री कर्मवारी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का नेताओं व कार्यकर्ताओं पर कोई प्रभाव नहीं दिख रहा है। नेता और कार्यकर्ता अनुशासन की धज्जियां उड़ा रहे हैं, जबकि नेतृत्व मूकदर्शक बना हुआ है।


धनबाद और हजारीबाग जिले में भाजपा की गुटबाजी पहले से चल रही थी, अब यह बोकारो में भी खुलकर सामने आ गई है। सांसद और विधायकों के अपने-अपने गुट हैं और उनके इशारे पर कार्यकर्ता अनुशासन को तार-तार कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण का पुतला दहन किया।
\
बुधवार को एक ओर संगठन को मजबूत करने को लेकर भाजपा का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ, तो दूसरी ओर शाम में चास उत्तरी मंडल के अध्यक्ष के रूप में राजेश घोषाल को बनाए जाने के विरोध में कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक बिरंची नारायण का पुतला फूंका। चर्चा है कि पूर्व में यहां के अध्यक्ष अमर स्वर्णकार थे। इस बार की कमेटी में उन्हें स्थान नहीं मिला, जिसके बाद उनके समर्थक नाराज हो गए।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक की गुटबाजी के कारण बोकारो जिले में भाजपा का अस्तित्व समाप्त होता जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार चुनाव हारने के कारण स्थिति गंभीर हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि जिला अध्यक्ष के रूप में ऐसे व्यक्ति का चयन किया गया है, जिसे चास के लोग ठीक से जानते तक नहीं हैं।



कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व से अपील की कि इस समस्या पर शीघ्र ध्यान दिया जाए, अन्यथा बोकारो जिले में भाजपा संगठन की स्थिति और खराब हो सकती है।


पुतला दहन कार्यक्रम में कई प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें दिनेश पाल, प्रदीप स्वर्णकार, लखु पाल, कृष्ण कुमार, कार्तिक, अभिजीत मोदक, दीपक, शंकर पाल, दिलीप दत्ता, पीयूष दत्ता, जीतेन दत्ता, राजू मंडल, अजय गोराई, गौतम स्वर्णकार (झोगरू), गौतम दे, मंगल कुमार, बाबू स्वर्णकार और सोनू खान शामिल थे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]