प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स में मुंबई से भिड़ंत आज

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बुधवार को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 'करो या मरो' का मैच खेलेगी। ...और पढ़ें

KKR vs MI: प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने उतरेगी केकेआर
कोलकाता। KKR vs MI 2026: एक अनार, सौ बीमार। आईपीएल में इस समय कुछ ऐसी ही स्थिति है। तीन टीमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। बची है सिर्फ एक जगह और दौड़ में हैं पांच टीमें पंजाब किंग्स, राजस्थान रायल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स व कोलकाता नाइटराइडर्स। अंकों के आधार पर कोलकाता इसमें सबसे पीछे है।
इस सूरत में वह बुधवार को ईडन गार्डेंस स्टेडियम में एक और 'करो या मरो' का मैच खेलने उतरेगी। सामने हैं मुंबई, जो खिताबी दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर गिरकर मौजूदा सत्र समाप्त करना नहीं चाहेगी। उसके लिए यह सम्मान रक्षा की लड़ाई है, इसके साथ ही वह आईपीएल से नाइटराइडर्स की विदाई भी कराना चाहेगी।
मुंबई पिछले मैच में पंजाब को छह विकेट हराकर उसके लिए मुश्किलें पैदा कर चुकी है। अब कोलकाता का भी खेल बिगाड़ना चाहेगी। सत्र के पहले मैच में उसने कोलकाता को छह विकेट से हराया था। दोनों टीमों के बीच अब तक 36 मैच हुए हैं, जिनमें मुंबई ने 25 तो कोलकाता ने 11 जीते हैं।
मुश्किल डगर
क्रिकेट पंडित कोलकाता के प्लेआफ में पहुंचने की महज 10 प्रतिशत संभावना बता रहे हैं। कोलकाता के इस वक्त 12 मैचों में 11 अंक हैं। सिर्फ दो मैच बचे हैं। दोनों जीतने पर अधिकतम 15 अंक होंगे, जो काफी नहीं होगा। कोलकाता को दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।
विशेषकर पंजाब व राजस्थान के अपने बाकी मैच हारने पर कोलकाता के लिए संभावनाएं बढ़ेंगी। यहीं नहीं, नेट रन रेट भी अहम भूमिका निभाएगा। कोलकाता का वर्तमान रन रेट बहुत मजबूत नहीं है इसलिए उसे दोनों मैच बड़े अंतर से भी जीतने होंगे। इसमें बल्लेबाजों को बड़ी भूमिका निभानी होगी।
फिन एलन जबर्दस्त फार्म में हैं। अंगकृष रघुवंशी लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। कैमरन ग्रीन का बल्ला भी बोल रहा है। कप्तान अंजिक्य रहाणे व रिंकू सिंह को भी बड़ी पारियां खेलनी होंगी। गेंदबाजी का दारोमदार मुख्य रूप से सुनील नारायण व वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी पर रहेगा। कोलकाता ने पिछले मैच में बेहद मजबूत गुजरात को 29 रनों से हराया था इसलिए टीम बढ़े मनोबल के साथ उतरेगी।
रोहित शर्मा पर रहेगी नजर
ईडन में सबकी नजर रोहित शर्मा पर रहेगी। इस मैदान पर उनका बल्ला खूब गरजता है। श्रीलंका के विरुद्ध उन्होंने 2014 में यहीं वनडे में 264 रनों की रिकार्ड तोड़ पारी खेली थी। रेयान रिक्लटन भी शानदार फार्म में हैं। उन्होंने 10 मैचों में 430 रन बनाए हैं।
टीम से जुड़े सूर्य
निजी कारण से पिछला मैच नहीं खेलने वाले सूर्यकुमार यादव वापस मुंबई से जुड़ गए हैं। चोटिल हार्दिक पांड्या का कोलकाता के विरुद्ध खेलना भी संदिग्ध है। ऐसे में सूर्य कप्तानी कर सकते हैं। पिछले मैच में हार्दिक व सूर्य की अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह ने कप्तानी की थी।
KKR vs MI की टीमें-
कोलकाता: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पावेल, राहुल त्रिपाठी, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, टिम सीफर्ट, सुनील नारायण, अनुकूल राय, रमनदीप सिंह, कैमरन ग्रीन, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती और प्रशांत सोलंकी।
मुंबई: हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, विल जैक्स, कार्बिन बाश, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, एएम गजनफर, मयंक रावत, रघु शर्मा, मोहम्मद सलाहुद्दीन और राबिन मिंज।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :