Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

रामगढ़ में जयमाला के बाद प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, शादी समारोह में मची अफरा-तफरी

रामगढ़ में जयमाला के बाद प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, शादी समारोह में मची अफरा-तफरी

गोला के साडम गांव में जयमाला के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई, जिससे विवाह समारोह में अफरा-तफरी मच गई। मामला गोला थाना पहुंचा है और पुलिस ज ...और पढ़ें






गोला थाना क्षेत्र के साडम गांव में गुरुवार रात एक विवाह समारोह उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया जब दुल्हन जयमाला के बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

जानकारी के अनुसार, साड़म गांव निवासी एक युवती की विवाह के लिए ब्यांग गांव से बारात आई थी। रात में धूमधाम से बारात का स्वागत हुआ और जयमाला कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया। इसके बाद विवाह की अन्य रस्मों के लिए मंडप तैयार किया जा रहा था।


इसी दौरान मौका पाकर दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बताया जाता है कि प्रेमी भी बारात में शामिल होकर आया था। वह दूल्हे के गांव का ही रहने वाला है। दुल्हन के अचानक गायब होने की जानकारी मिलते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।
दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हंगामा होता रहा। शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों तथा गांव के गणमान्य लोगों की बैठक हुई। लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद मामला गोला थाना पहुंचा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]