Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

धनबाद में कौन करवा रहा कोयले की चोरी? बीसीसीएल के आरोपों से मचा हड़कंप

धनबाद में कौन करवा रहा कोयले की चोरी? बीसीसीएल के आरोपों से मचा हड़कंप


बीसीसीएल ने धनबाद के एसएसपी को पत्र लिखकर अवैध कोयला खनन रोकने में पुलिस के असहयोग की शिकायत की है। कंपनी का कहना है कि पुलिस की अनुपस्थिति के कारण कई ...और पढ़ें





 Coal India की अनुषंगी इकाई-भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) ने कोयले के अवैध खनन रोकने के अभियान में स्थानीय पुलिस के असहयोग का मामला उठाते हुए धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक को विस्तार से घटनाक्रम का पूरा ब्यौरा भेजा है।


कंपनी की ओर से महाप्रबंधक सिक्यूरिटी मुख्यालय हाफिजुल कुरैशी ने पत्र के माध्यम से कहा है कि पुलिस की अनुपस्थिति के कारण कई जगह कार्रवाई अधूरी रह गई और अवैध खनन करने वालों के हौसले बढ़े हैं।

बीसीसीएल ने पत्र में लिखा है कि जिला प्रशासन और टास्क फोर्स की बैठकों में पुलिस सहयोग के वादे हुए थे, लेकिन धरातल पर स्थिति अलग है। कंपनी ने अनुरोध किया है कि खन क्षेत्रों में स्थित थानों को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं ताकि अवैध खन पर समय रहते रोक लग सके और राष्ट्रीय संसाधनों की रक्षा हो सके।

महाप्रबंधक सिक्यूरिटी मुख्यालय हाफिजुल कुरैशी ने बताया कि इसके साथ ही बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में इस साल अप्रैल से मई 2026 के दौरान करीब दस से अधिक मामले दर्ज कराया है। जिसमें हाल की घटना भी शामिल है। उन प्राथमिकी में कई लोग नामजद भी है।


गोविंदपुर क्षेत्र में कार्रवाई अधूरी

गोविंदपुर क्षेत्र में 13 मई 2025 को सीआइएसएफ ने अवैध खन स्थल को भरने की योजना बनाई थी। लेकिन कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका के कारण कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। सीआइएसएफ ने इस संबंध में बरोरा थाना में आनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई है। बीसीसीएल का कहना है कि पुलिस की समय पर मदद न मिलने से अवैध खनन जारी रहने का खतरा बना हुआ है।
कतरास क्षेत्र में दो बार बाधित हुआ अभियान

कतरास क्षेत्र में 23 मई और 26 मई को सीआइएसएफ ने पूर्व सूचना देकर अभियान चलाने की जानकारी दी थी। दोनों बार कतरास थाना से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला, जिससे टीम को वापस लौटना पड़ा। कंपनी ने पत्र संख्या के अनुसार बताया कि स्थानीय थाना की उदासीनता से अभियान बाधित हुआ और अवैध खन स्थल वैसे ही बने रहे।
सिजुआ क्षेत्र में पुलिस न पहुंचने से टली कार्रवाई

सिजुआ क्षेत्र में 20 मई को लोहाबाद पांच नंबर बस्ती में अवैध खन स्थल को भरने की कार्रवाई तय थी। लेकिन पुलिस बल के न पहुंचने से टीम को काम रोकना पड़ा। इसके तीन दिन बाद 23 मई को कंकनी कोलियरी के पास सेन्दा नामक फैक्ट्री के पास भी पुलिस की अनुपस्थिति में नियोजित कार्रवाई नहीं हो सकी। बीसीसीएल ने कहा कि पूर्व में दी गई सूचना के बावजूद सहयोग न मिलना चिंता का विषय है।
जोगता थाना से भी नहीं मिला बल

22 मई को बीसीसीएल ने जोगता थाना प्रभारी को पत्र लिखकर पुलिस बल की व्यवस्था का अनुरोध किया था। कंपनी के अनुसार यहां भी समय पर पुलिस बल उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे अभियान प्रभावित हुआ।
प्रधानमंत्री व कोयला मंत्री से मिलकर रखेंगे पूरा ब्यौरा : बाबूलाल मरांडी

झाखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड के साथ धनबाद की जो भी मौजूदा स्थिति वह काफी भयावह है। धनबाद जिले की स्थिति और भी खराब है।

अवैध कारोबार को लेकर प्रधानमंत्री व कोयला मंत्री से जल्द मिलकर सारी बातों से अवगत कराया है। वैसे इस मामले को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा है। साथ ही एनएआई को भी पत्र दिया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]