Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मंईयां सम्मान योजना में लाभुकों से वसूली पर सरकार सख्त, बोकारो में सेविका के खिलाफ एक्शन

मंईयां सम्मान योजना में लाभुकों से वसूली पर सरकार सख्त, बोकारो में सेविका के खिलाफ एक्शन



Maiyan Samman Yojana के लाभुकों से वसूली की शिकायत पर बोकारो में आंगनबाड़ी सेविका कुमारी सीमा को पद से हटा दिया गया। ...और पढ़ें





बोकारो में Maiyan Samman Yojana के सत्यापन के नाम पर वसूली का विरोध करती महिलाएं। (फोटोः 


बोकारो में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में वसूली पर कार्रवाई।


आंगनबाड़ी सेविका कुमारी सीमा को पद से हटाया गया।


जांच में लाभुकों से पैसे लेने के आरोप की पुष्टि।


संवाददाता, बोकारो। झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन का काम चल रहा है। इस दौरान लाभुकों से वसूली की शिकायतें भी सामने आ रही हैं, जिसे सरकार ने गंभीरता से लिया है।

इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो में लाभुकों से पैसे लेने के आरोप की पुष्टि होने के बाद बोकारो के डीसी अजय नाथ झा ने कार्रवाई की है। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र चौफान उत्तरी की सेविका कुमारी सीमा को पद से चयनमुक्त कर दिया है।


22 मई को वायरल वीडियो में सेविका पर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के भौतिक सत्यापन के दौरान रुपये लेने का आरोप लगा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसी ने दो सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में सेविका द्वारा लाभुकों से रुपये वसूली की पुष्टि की। इसके आधार पर कुमारी सीमा को तत्काल प्रभाव से चयनमुक्त करने का आदेश जारी किया गया।

उपायुक्त ने कहा कि सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता, भ्रष्टाचार या लाभुकों के शोषण को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
जिले में चल रहा सत्यापन कार्य

बोकारो जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। प्रशासन एनएसएपी, सर्वजन पेंशन योजना और झारखंड मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की जांच कर रहा है।

सत्यापन के दौरान लाभुक के जीवित होने, अन्य पेंशन योजना का लाभ लेने, सरकारी सेवक होने, दूसरे राज्य का निवासी होने और 50 वर्ष की आयु पूरी करने जैसे बिंदुओं की जांच की जा रही है। जिले में कुल 5 लाख 91 हजार 718 लाभुक विभिन्न योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।


बोकारो स्टील सिटी शहरी क्षेत्र में बिना पैसे लिए लाभुकों का सत्यापन नहीं होने की शिकायतें सामने आई थीं। इस कार्रवाई के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]