Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

लापता अदिति की तलाश में नाली से लेकर नदी तक सर्च ऑपरेशन, पुलिस ने किया 'क्राइम सीन' री-क्रिएशन

लापता अदिति की तलाश में नाली से लेकर नदी तक सर्च ऑपरेशन, पुलिस ने किया 'क्राइम सीन' री-क्रिएशन



रांची के कोकर खोरहा टोली से लापता 18 माह की बच्ची अदिति की तलाश में पुलिस ने घटना का री-क्रिएशन किया है। ...और पढ़ें






 सदर थाना क्षेत्र के कोकर खोरहा टोली से लापता हुई 18 माह की बच्ची अदिति की तलाश में पुलिस की टीम लगातार अभियान चला रही है। बुधवार को पुलिस ने बच्ची के घर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का री-क्रिएशन किया और हर पहलू से जांच शुरू की।


सदर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ दोपहर करीब 12 बजे बच्ची के घर पहुंचे। बच्ची के लापता होने के समय की परिस्थितियों को दोबारा समझने का प्रयास किया। यह जानने की कोशिश की कि बच्ची किस तरह खेल रही थी, उस दौरान घर में कौन-कौन मौजूद था और आसपास क्या गतिविधियां चल रही थीं।



जानकारी के अनुसार घटना के समय परिवार के करीब सात सदस्य मौजूद थे और पांच बच्चे खेल रहे थे। पुलिस ने परिवार की महिलाओं एवं अन्य सदस्यों से पूछताछ कर यह भी जानकारी ली कि उस समय कोई बाहरी व्यक्ति घर आया था या नहीं। बच्ची जिस गेंद से खेल रही थी, वह अब तक नहीं मिल सकी है।

पुलस ने उन बच्चों से भी पूछताछ की, जो अदिति के साथ खेल रहे थे। यह जानने की कोशिश की गई कि बच्ची को आखिरी बार कब और कहां देखा गया था।
नाली और आसपास के इलाकों की भी जांच

पुलिस ने घर के पास स्थित नाली की भी जांच की। अधिकारियों ने यह समझने का प्रयास किया कि यदि बच्ची नाली में गिरी तो पानी का बहाव किस दिशा में था। बच्ची कहां तक पहुंच सकती थी। मोहल्ले के लोगों से भी दोबारा पूछताछ की गई कि किसी ने बच्ची को आखिरी बार कब देखा था या किसी संदिग्ध व्यक्ति को बच्चे के साथ जाते हुए देखा है या नहीं।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है और किसी भी बिंदु को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा। रांची के सभी थाना क्षेत्रों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। शहर से बाहर जाने वाले मार्गों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
करीबी लोगों और मजदूरों से भी की गई पूछताछ

पुलिस अब बच्ची के करीबी लोगों और आसपास नियमित रूप से आने-जाने वालों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि बच्ची किसी परिचित व्यक्ति के साथ आसानी से जा सकती थी। इलाके में काम कर रहे मजदूरों और संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। साथ ही तथाकथित ‘गुलगुलिया गिरोह’ की संभावित संलिप्तता को लेकर भी जांच की जा रही है।
तकनीकी जांच का भी लिया जा रहा सहारा

मामले की जांच में पुलिस तकनीकी सेल की भी मदद ले रही है। घटना के समय इलाके में सक्रिय मोबाइल फोन नंबरों का डाटा खंगाला जा रहा है। डाग स्क्वायड भी जांच में लगी हुई है।
एनडीआरएफ की टीम को नहीं मिला कोई सुराग

एनडीआरएफ की टीम भी लगातार बच्ची की तलाश में जुटी हुई है। टीम ने बुधवार को स्वर्णरेखा नदी के पास उन स्थानों पर जांच की, जहां नालों का पानी जाकर नदी में गिरता है। पूरे इलाके में खोजबीन के बावजूद एनडीआरएफ की टीम को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
17 सीसीटीवी फुटेज की जांच

लापता बच्ची की तलाश में पुलिस अब तक करीब 17 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी है। घर और आसपास के इलाके में लगे कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है। हालांकि अब तक किसी फुटेज में ऐसा कोई दृश्य सामने नहीं आया है, जिसमें कोई व्यक्ति बच्ची को ले जाते दिखाई दे रहा हो।
नाले में मिला अवशेष जानवर का, होगी फॉरेंसिक जांच

होटवार के गाडी गांव के पास मंगलवार को नाले से मिले अवशेष को प्रारंभिक जांच में जानवर की हड्डी बताया गया है। अब इस अवशेष की फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट कुछ दिनों में पुलिस को सौंपे जाने की संभावना है।
नाले में मिले मांस की हो रही फॉरेंसिक जांच

गाड़ीगांव के पास मंगलवार को नाले से मिले मांस को प्रारंभिक जांच में जानवर की हड्डी बताई गई है। फॉरेंसिक जांच अब शुरू की जा रही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]