कभी 'आंटी' पर तो कभी 'सेक्सी' शब्द पर हुआ बवाल, बॉलीवुड के वो गाने जिनके रिलीज के बाद बदले गए बोल

बॉलीवुड के कई ऐसे गाने आए हैं, जिनको सुनकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। गानों के लिरिक्स और शब्दों पर इतना विरोध हुआ, जिसकी वजह से मेकर् ...और पढ़ें

रिलीज के बाद इन गानों के शब्दों में किया गया बदलाव/ फोटो- Youtube
बॉलीवुड में आज के समय में न सिर्फ कहानी, बल्कि गानों को लेकर भी मेकर्स भी काफी विचार करना पड़ता है। अक्सर फिल्ममेकर्स पर डबल मीनिंग गाने बनाने का आरोप लगता रहा है, जिसे लेकर कई बार विवाद भी हुआ है।
कई गाने ऐसे हैं, जिनको सुनकर श्रोताओं ने उनके एक शब्द पर आपत्ति जताई और रिलीज करने के बाद मेकर्स को मजबूरी में उस गाने के बोल बदलने पड़ गए। कौन-कौन से वह गाने, जिनके रिलीज के बाद बदले गए शब्द, नीचे विस्तार से पढ़ें स्टोरी:
'मधुबन' गाने पर जताई थी नाराजगी
सनी लियोनी का साल 2021 में एक गाना आया था, जिसका टाइटल 'मधुबन' था। इस गाने के लिरिक्स थे 'मधुबन में राधिका नाचे रे'। जब ये गाना रिलीज हुआ तो गाने पर काफी धार्मिक विवाद शुरू हो गया। मथुरा के पुजारियों ने राधा और कृष्ण के पवित्र प्रेम पर इस तरह से सेंसुअस डांस दिखाने को लेकर आपत्ति जताई और साथ ही कहा कि यह गाना हिन्दूओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। गाने पर इतना बवाल हुआ कि म्यूजिक कंपनी को FIR की चेतावनी मिली और माफी मांगने के लिए कहा गया। हिट होने के बाद भी मेकर्स को इस गाने के लिरिक्स बदलने पड़े थे। इसे बदलकर नाचे पनघट पे प्रेमिका करना पड़ा।
-1780123411707.jpg)
'सेक्सी' को बदलकर किया गया 'देसी'
स्टूडेंट ऑफ द ईयर में आलिया भट्ट का गाना 'राधा लाइक्स टू पार्टी' काफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने के ओरिजिनल लिरिक्स में 'सेक्सी राधा बॉडी' शब्द था, लेकिन रिलीज के बाद धार्मिक संगठनों के 'राधा' के नाम के साथ 'सेक्सी' शब्द जोड़ने पर काफी विरोध किया गया, जिसकी वजह से 'सेक्सी' को रिप्लेस करके 'देसी' कर दिया गया।
-1780123511833.jpg)
'ले लेगी' को बदलकर किया 'लूट लेगी'
एकता कपूर की फिल्म 'शूट आउट एंड वडाला' के सनी लियोनी के आइटम सॉन्ग 'लैला तेरी लूट लेगी' एक बड़ा हिट था। हालांकि, इस गाने के लिरिक्स 'लूट लेगी' नहीं, बल्कि शुरुआत में 'लैला तेरी ले लेगी, तू लिख के ले ले' थे। सेंसर बोर्ड ने इसके 'ले लेगी' शब्द पर सख्त एतराज जताया और इसे डबल मीनिंग बताया। मेकर्स को यह सख्त चेतावनी दी गई कि अगर लिरिक्स नहीं बदले गए तो इसे A की रेटिंग मिलेगी, जिसके बाद टीवी ऑडियंस को देखते हुए मेकर्स ने इसे 'लूट लेगी' कर दिया।
-1780123630732.jpg)
'आंटी' शब्द को किया गया था म्यूट
कभी कोई ये इमेजिन भी नहीं कर सकता था कि आंटी शब्द को लेकर कोई बवाल मच सकता है, लेकिन एक नहीं, बल्कि दो अलग-अलग गानों में इस एक वर्ड पर आपत्ति जताई गई। ओम प्रकाश मेहरा के लोकप्रिय गाना 'बोल ना आंटी आऊं क्या' में जिस तरह से आंटी शब्द को संबोधित किया गया था, उसे लेकर काफी विवाद हुआ था। इसके अलावा हनी सिंह के गाने 'पार्टी ऑल नाइट' आंटी पुलिस बुला लेगी को लेकर भी कई महिलाओं ने आपत्ति जताई थी। जिसके बाद 'आंटी' शब्द को म्यूट कर दिया गया था।
-1780123683954.jpg)
डबल मीनिंग थे हिंदी वर्जन के लिरिक्स
कन्नड़ फिल्म 'केडी द डेविल' के संजय दत्त और नोरा फतेही पर फिल्माए गए 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। इस गाने के हिंदी वर्जन के लिरिक्स काफी डबल मीनिंग थे। 2026 में आए इस गाने पर रिलीज के बाद अश्लीलता की वजह से काफी विवाद हुआ था, जिसकी वजह से मेकर्स को हिंदी वर्जन हर जगह से हटाना पड़ा था।

रेसिज्म के चक्कर में बदला था शब्द
साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'खाली-पीली' के गाने पर भी रेसिज्म करने का आरोप लगा था। दरअसल, फिल्म में एक गाना था, जिसमें 'तुझे देख के गोरिया, बेयोंसे शर्मा जाएगी' जैसे शब्द थे। गोरिया फेयर लड़की के लिए इस्तेमाल होता है, जबकि बेयोंसे जो सांवली हैं, जिसके कारम मेकर्स को रेसिस्ट बताया गया था। इसके अलावा मेकर्स ने 'बेयोंसे' के नाम का लीगल राइट्स नहीं लिया था। दो बड़े विवाद के बाद मेकर्स ने 'बेयोंसे' के नाम की जगह 'दुनिया' कर दिया था।
-1780123800501.jpg)
'तेली' समाज ने गाने पर जताई थी आपत्ति
शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'कमीने' के सबसे पॉपुलर गाने 'आजा-आजा दिल निचोड़े' पर भी बवाल मच चुका है। इस गाने में एक लाइन थी 'तेली का तेल निकाले' जिसे सुनने के बाद 'तेली समाज' ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि ऐसा कहकर मेकर्स ने 'तेली समाज' का मजाक उड़ाया है। जिसके बाद सेंसर बोर्ड ने 'तेली' शब्द को म्यूट करने का आदेश दिया था। हालांकि, मेकर्स ने इसे बदलकर 'तिल्ली' का तेल कर दिया।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :