Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Vivo का नया फोन 7,200mAh की बड़ी बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले से है लैस; Snapdragon प्रोसेसर भी

Vivo का नया फोन 7,200mAh की बड़ी बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले से है लैस; Snapdragon प्रोसेसर भी

Vivo S60 को चीन में नए मिड-रेंज हैंडसेट के तौर पर लॉन्च किया गया है। साथ ही Vivo S60 Vitality Edition को भी पेश किया गया है। नए Vivo S60 में 7,200mAh ...और पढ़ें





Vivo S60 और Vivo S60 Vitality Edition को लॉन्च किया गया है।



Vivo S60 को शुक्रवार को चीन में स्मार्टफोन मेकर के नए मिड-रेंज हैंडसेट के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। ये नया फोन जल्द ही कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाला है। इसे तीन कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है। Vivo का ये नया S सीरीज हैंडसेट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इस स्मार्टफोन में USB टाइप-C पोर्ट के जरिए 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। ये हैंडसेट 6.59-इंच का डिस्प्ले भी सपोर्ट करता है जो 144Hz तक रिफ्रेश होता है। इसमें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। इसके अलावा, Vivo S60 यूनीबॉडी 'कोल्ड-कार्व्ड ग्लास' डिजाइन के साथ आता है। साथ ही Vivo S60 Vitality Edition को भी पेश किया गया है।
Vivo S60 और Vivo S60 Vitality Edition की कीमत और उपलब्धता

Vivo S60 की कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए CNY 3,599 (लगभग 50,000 रुपये) से शुरू होती है। वहीं, इसके हायर-एंड 12GB + 512GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत CNY 3,999 (लगभग 56,000 रुपये) है। इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल की कीमत, जिसमें 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलती है, CNY 4,399 (लगभग 62,000 रुपये) तय की गई है।

दूसरी ओर, Vivo S60 Vitality Edition की कीमत बेस 8GB + 256GB कॉन्फिगरेशन के लिए CNY 2,899 (लगभग 41,000 रुपये) है। जबकि, इसके 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 3,199 (लगभग 45,000 रुपये) और CNY 3,499 (लगभग 49,000 रुपये) रखी गई है।

ये नए हैंडसेट्स चीन में 3 जून से वीवो ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Vivo S60 सीरीज को अर्ली समर ग्रीन, मिडसमर नाइट्स ड्रीम और सी ऑफ स्टार्स कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है।
Vivo S60 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

डुअल-सिम सपोर्ट करने वाला Vivo S60 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर रन करता है। इस हैंडसेट में 6.59-इंच का 1.5K (1,260 x 2,750 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 459 ppi पिक्सेल डेंसिटी, 1.07 बिलियन कलर्स, HDR सपोर्ट, 100 परसेंट DCI-P3 कलर गैमट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट ऑफर करता है। कंपनी का दावा है कि ये डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP69 + IP69 की दमदार रेटिंग के साथ आता है।


Vivo S60 को पावर देने के लिए इसमें 4nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जिसमें 2GHz पर क्लॉक किए गए तीन एफिशिएंसी कोर्स, 2.8GHz पर क्लॉक किए गए चार परफॉर्मेंस कोर्स और 3GHz की पीक क्लॉक स्पीड देने वाला एक प्राइम कोर मिलता है। इस हैंडसेट में Adreno 735 GPU, 16GB तक की रैम और 512GB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है।







कैमरे की बात करें तो, Vivo S60 में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल (f/1.75) का मेन कैमरा, 8-मेगापिक्सल (f/2.2) का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 100x तक डिजिटल जूम देने वाला 50-मेगापिक्सल (f/2.65) का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है। फ्रंट में, सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए Vivo S60 में 50-मेगापिक्सल (f/2.0) का कैमरा दिया गया है। ये हैंडसेट 4K तक वीडियो रिकॉर्ड करने में कैपेबल है।


Vivo S60 में 7,200mAh की बैटरी पैक की गई है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए ये 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4, एक USB टाइप-C पोर्ट, GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo और QZSS को सपोर्ट करता है। ऑनबोर्ड सेंसर्स की बात करें तो इसमें सेफ्टी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास और एक जायरोस्कोप शामिल हैं। Vivo S60 का डायमेंशन 157.52x74.33x7.92mm और वजन लगभग 207 ग्राम है।
Vivo S60 Vitality Edition के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Vivo S60 Vitality Edition में स्टैंडर्ड Vivo S60 के समान ही डिस्प्ले फीचर्स, बैटरी कैपेसिटी, चार्जिंग सपोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर, डायमेंशन, OS और कनेक्टिविटी सपोर्ट है। इसके अलावा, इस हैंडसेट के बैक पैनल पर स्टैंडर्ड मॉडल की तरह ही सेम प्राइमरी और अल्ट्रा-वाइड कैमरे दिए गए हैं। हालांकि, Vivo S60 के उलट, इस वाइटैलिटी एडिशन में 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा नहीं है।


इसके अलावा, Vivo S60 Vitality Edition एक 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7500 Full Power चिपसेट से लैस है, जिसमें 2GHz पर क्लॉक किए गए चार एफिशिएंसी कोर्स और 2.6GHz की पीक क्लॉक स्पीड देने वाले चार परफॉर्मेंस कोर्स हैं। इस हैंडसेट में ARM Mali G625 GPU, 12GB तक की रैम और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसका वजन लगभग 199 ग्राम है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]