बेंगलुरु-गुजरात मैच अगर बारिश की वजह से हुआ रद तो कौन बनेगा चैंपियन? मुकाबले से पहले जानें
बेंगलुरु-गुजरात मैच अगर बारिश की वजह से हुआ रद तो कौन बनेगा चैंपियन? मुकाबले से पहले जानें अहमदाबाद का मौसम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। मैच के दौरान अहमदाबाद का मौसम कैसा रहेगा? ...और पढ़ें

शुभमन गिल-रजत पाटीदार (फोटो: IPL)
भारत में इस समय कई जगहों पर बारिश हो रही है और कहीं पर होने की संभावना है। इसी बीच आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार, 31 मई को खेला जाना है। फाइनल मुकाबले से पहले मौसम ने चिंता बढ़ा दी है। अगर फाइनल के दिन बारिश होगी तो क्या होने वाला है।
फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाने की कोशिश करेंगी। हालांकि, मौसम सभी के मंसूबों पर पानी फेर सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अहमदाबाद का मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है? अगर बारिश की वजह से मैच धुलता है, तो कौन फाइनल में विजेता घोषित किया जाएगा?
बेंगलुरु और गुजरात के बीच फाइनल जंग
आईपीएल 2026 की फाइनल जंग बेंगलुरु और गुजरात के बीच होने वाली है। दोनों टीमों ने लीग स्टेज के दौरान शानदार खेल दिखाया है। आरसीबी बेहतर रन रेट की वजह से अंत तालिका में पहले स्थान पर रही थी। गुजरात भी पीछे नहीं थी और उनके भी 18 अंक थे। बेंगलुरु ने पूरे सीजन आक्रामक रवैया अपनाया है, तो वहीं जीटी ने संयम के साथ खेल दिखाया है। ऐसे में फाइनल मुकाबले में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
IPL 2026 फाइनल के लिए रिजर्व डे का नियम
आईपीएल 2026 फाइनल के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक दिन का रिजर्व डे रखा है। ऐसे में अगर पहले दिन फाइनल मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाता है, तो रिजर्व डे पर मैच खेला जाएगा। इससे पहले 2023 में भी फाइनल रिजर्व डे पर खेला गया था, जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराया था। वो मैच भी अहमदाबाद में ही खेला गया था।
रिजर्व डे पर भी नहीं हुआ मैच तो कौन बनेगा विजेता?
अघर आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रिजर्व डे पर भी नहीं हो पाता है, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को विजेता घोषित कर दिया जाएगा। बेंगलुरु अंक तालिका में पहले स्थान पर थी और आईपीएल के नियम के मुताबिक लीग स्टेज में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को ट्रॉफी थमा दी जाएगी।
कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम?
आईपीएल 2026 फाइनल के दौरान अहमदाबाद के मौसम पर नजर डालें, तो बारिश की कोई संभावना नहीं है। मुकाबले के दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। ऐसे में मैच पहले दिन ही पूरा हो सकता है।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :