Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

कभी क्रिकेट छोड़ने को कहा था, आज चयन पर भावुक हो गईं मां, प्रिंस यादव ने घर वालों का सपना किया पूरा

कभी क्रिकेट छोड़ने को कहा था, आज चयन पर भावुक हो गईं मां, प्रिंस यादव ने घर वालों का सपना किया पूरा


दिल्ली के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। उनके चयन से परिवार में उत्सा ...और पढ़ें






प्रिंस यादव को मिला टीम इंडिया में मौका


जिस मां को कभी अपने बेटे के देर रात तक घर लौटने की चिंता सताती थी, आज वही बेटे के भारतीय टीम में चयन पर सबसे ज्यादा खुश है। कभी क्रिकेट खेलने के लिए घर से सुबह पांच बजे निकलने और रात नौ-दस बजे लौटने पर डांट खाने वाले दिल्ली के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव अब टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनने जा रहे हैं।


अफगानिस्तान के विरुद्ध तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए उनका चयन हुआ है। अब उनके चयन से परिवार में उत्साह और त्यौहार जैसा माहौल है। पिता रामनिवास यादव ने बताया कि प्रिंस का सफर संघर्ष, जिद और जुनून की कहानी है।

घर वालों को रहती थी चिंता

शुरुआती दिनों में उनका पूरा दिन क्रिकेट मैदान पर बीतता था। घरवालों को चिंता रहती कि बेटा पढ़ाई से ज्यादा क्रिकेट में डूब गया है। एक दिन उनकी मां ने परेशान होकर मुझे फोन कर शिकायत की। इसके बाद बहन ने भी उन्हें डांटा और रस्सी से पिटाई कर घर से बाहर न जाने की चेतावनी दी। लेकिन क्रिकेट के प्रति उनका जुनून इतना मजबूत था कि अगले ही दिन वह फिर मैदान पहुंच गए।


जिस बेटे के लिए मां रात भर चिंता करती थीं, वही बेटा देश के लिए गेंदबाजी कर परिवार और दिल्ली का नाम रोशन करने जा रहा है। पिता ने बताया कि प्रिंस ने करीब 17 साल की उम्र तक टेनिस बॉल क्रिकेट खेला। शुरुआत में वह बल्लेबाज के रूप में पहचान रखते थे। उनके पिता स्वयं तेज गेंदबाज रहे हैं और उन्होंने बेटे की प्रतिभा को पहचानते हुए उसे पेशेवर क्रिकेट की ओर मोड़ा।
प्रदीप सांगवान ने की मदद

19 वर्ष की आयु के बाद प्रिंस ने तेज गेंदबाजी को गंभीरता से अपनाया। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान ने नजफगढ़ के एक गांव में खेलते हुए प्रिंस को देखा और बेहतर कोचिंग की सिलाह दी। इसके बाद उन्हें कोच अमित वशिष्ठ के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण मिला। गांव के तालाब के पास बनी पिच पर घंटों अभ्यास करने वाले प्रिंस ने दिल्ली प्रीमियर लीग और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया।


2026 सत्र में उनकी रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। पिता ने बताया कि भरत अरुण के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलते हुए प्रिंस ने अपने खेल को काफी बदला है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]