जामताड़ा में श्रद्धालुओं की आस्था पर चोट, अराजक तत्वों ने तोड़ी मां पार्वती की मूर्ति; जांच में जुटी पुलिस

जामताड़ा के गांधी मैदान स्थित शिव मंदिर में रविवार सुबह मां पार्वती की प्रतिमा खंडित मिली, जिससे श्रद्धालुओं में आक्रोश है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू ...और पढ़ें

शहर के गांधी मैदान स्थित शिव मंदिर में रविवार सुबह मां पार्वती की प्रतिमा खंडित मिली। यह घटना शुक्रवार की रात में अराजक तत्व ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं में आक्रोश और चिंता का माहौल बन गया।
बता दें कि शनिवार को वट सावित्री की पूजा के कारण श्रद्धालु मंदिर नहीं आए थे। वहीं रविवार को जैसे ही श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा करने पहुंचे, तो टूटी प्रतिमा देखकर हड़कंप मच गया।
पंडित भूदेव पांडेय के अनुसार, सुबह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने देखा कि मां पार्वती की प्रतिमा क्षतिग्रस्त अवस्था में है। प्रतिमा टूटी हुई मिलने की खबर तेजी से पूरे शहर में फैल गई, जिसके बाद मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुटने लगी।
सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्रतिमा को किसने और किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त किया।
थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही संभावित संदिग्धों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने की बात कही गई है।

Post A Comment
No comments :