एक तो हार, ऊपर से BCCI का चला हंटर, कप्तान Pat Cummins पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना?

GT से मिली हार के बाद कप्तान पैट कमिंस पर बीसीसीआई ने स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। ...और पढ़ें
-1778654262040_v.webp)
Pat Cummins Fined: सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस के हाथों खेले गए मैच में 82 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में मिली हार के बाद कप्तान पैट कमिंस पर बीसीसीआई का हंटर चला। बीसीसीआई ने पैट कमिंस को गुजरात के खिलाफ मैच के दौरान स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। ये आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 के तहत पैट कमिंस का पहला अपराध रहा, जिसकी वजह से उन पर 12 लाख का फाइन लगाया गया है।
Pat Cummins को BCCI ने क्यों दी सजा?
दरअसल, आईपीएल 2026 मैच के दौरान स्लो ओवर रेट के कारण अभी तक कई कप्तानों पर आईसीसी और बीसीसीआई का हंटर चल चुका है। पैट कमिंस से पहले अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, अंजिक्य रहाणे को उनकी टीम के नियमित समय में ओवर्स नहीं पूरे करने की वजह से जुर्माना लगा है। आईसीसी द्वारा जारी रिलीज में कहा गया,
"पैट कमिंस, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान को मैच 56 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ स्लो ओवर के कारण जुर्माना लगाया गया है। ये हैदराबाद की टीम का सीजन का पहला अपराध था, जिसकी वजह से उन पर 12 लाख रुपये का फाइन ठोका गया। "
अगर बात करें मैच की तो पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टाइटंस ने 5 विकेट पर 168 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद की पूरी टीम 14.5 ओवर में 86 रन पर ढेर हो गई। गुजरात ने मैच में जीत हासिल करने के बाद प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया, जबकि हैदराबाद हार के बाद भी तीसरी पोजीशन पर बरकरार है।

Post A Comment
No comments :