भारत आएगी ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट लीग BBL, चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम को मिल सकती है ओपनिंग मैच की मेजबानी

ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (बीबीएल) अपने 16वें संस्करण के कुछ मैच भारत में आयोजित करने पर विचार कर रही है, जिसमें पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेड ...और पढ़ें

BBL 2026 का ओपनिंग मैच की मेजबानी चेन्नई के एम.ए चिदंबरम स्टेडियम को मिल सकती है
भारत में खेला जाएगा BBL
इस साल के अंत में होने वाले बीबीएल-16 के पहले मैच की मेजबानी कर सकता है चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम
डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। BBL 2026 Opener in Chennai: ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (बीबीएल) को भारत लाने की तैयारी की जा रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस साल के अंत में होने वाली इस लीग के 16वें संस्करण का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा सकता है। बीबीएल के प्रशासक ऑस्ट्रेलिया में इस टूर्नामेंट में लगातार हो रहे घाटे से उबरने के लिए यह कदम उठाने जा रहे हैं और इस लीग की भारतीय भागीदारी को लेकर बातचीत की जा रही है।
ऐतिहासिक बिग बैश ओपनर चेन्नई में हो सकता है
बीबीएल-15 का फाइनल इस साल की शुरुआत में पर्थ स्कार्चर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेला गया था। अब इसके नए सत्र की शुरुआत इस साल दिसंबर के दूसरे सप्ताह से होगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अधिकारियों की पांच सदस्यीय समिति ने सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई में आईपीएल मैच भी देखा।
बताया जा रहा है कि यह समिति एमए चिदंबरम स्टेडियम का मुआयना करने और शहर को और जानने के लिए आई है। हालांकि अभी सीए की ओर से इस मामले पर कोई आधकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन बोर्ड के एक अधिकारी के अनुसार वह भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए आस्ट्रेलियाई सरकार के साथ मिलकर चेन्नई में संभावनाओं को तलाश रहे हैं।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :