भालू ने बुरी तरह नोचा, 7 मिनट चली जंग में मुक्ता ने नहीं मानी हार; चाईबासा के अस्पताल में हो रहा इलाज

हाटगम्हरिया के बुरूबलजोडी जंगल में शौच गई युवती पर भालू ने हमला किया। युवती ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी जान बचाई, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती। ...और पढ़ें
-1780042030141_v.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Generated Image)
संवाद सूत्र, हाटगम्हरिया। थाना क्षेत्र के बुरूबलजोडी (सरहसोया) जंगल में शुक्रवार अहले सुबह शौच के लिए घर से निकली 22 वर्षीय मुक्ता गागराई पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। भालू ने उसके सिर, चेहरे, कान, सीने और हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह नोच डाला।
जानकारी के अनुसार, मुक्ता गांव के समीप जंगल की ओर गई थी। इसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए युवती ने हिम्मत नहीं हारी और भालू से भिड़ गई।
करीब सात मिनट तक दोनों के बीच संघर्ष चलता रहा। इस दौरान भालू ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आखिरकार मुक्ता ने अपने साथ मौजूद कुल्हाड़ी से भालू पर जोरदार वार किया, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया।
महिला की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत मुखिया अनिता कोड़ा मौके पर पहुंचीं और बिना देर किए निजी वाहन से घायल महिला को सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया।
अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Post A Comment
No comments :