Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

लेटेस्ट रिलीज को कड़ी टक्कर दे रही मोहनलाल की फिल्म, 7वें दिन छापे करारे नोट

लेटेस्ट रिलीज को कड़ी टक्कर दे रही मोहनलाल की फिल्म, 7वें दिन छापे करारे नोट


मोहनलाल और जेठू जोसेफ की फिल्म 'दृश्यम 3' ने रिलीज के 7 दिनों में दुनियाभर में शानदार कलेक्शन किया है। इसने कई फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड सेट ...और पढ़ें




 मोहनलाल (Mohanlal) और जेठू जोसेफ की फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) साउथ सिनेमा के लिए इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी। फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से लेकर अब तक इसने काफी शानदार कलेक्शन किया है।


फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 7 दिन पूरे हो गए हैं। पहले दिन इसने 13.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई 9.85 करोड़, तीसरे दिन 11.65 करोड़ और चौथे दिन भी 11.65 करोड़ रुपये दर्ज की गई। हालांकि पांचवे दिन इसमें थोड़ी गिरावट जरूर देखने को मिली और फिल्म ने 6.7 करोड़ और छठवें दिन 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा कलेक्शन?

अलग-अलग भाषाओं के हिसाब से बात करें तो मलयालम में सबसे अधिक 59.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। उसके बाद तेलुगु ने 5.85 करोड़ रुपये, तमिल ने 2.60 करोड़ रुपये और कन्नड़ ने 1.10 करोड़ रुपये का योगदान दिया। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 79.62 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।




वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी फिल्म ने शानदार कमाई की है। रिलीज के 7 दिनों के भीतर इसका कलेक्शन 170.32 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

खबरों के मुताबिक, दृश्यम 3 लगभग 100 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है। फिल्म का छह दिनों का प्रदर्शन संतोषजनक माना जा रहा है, लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल करने के लिए इसे अगले कुछ दिनों में भी स्थिर कमाई बनाए रखनी होगी।
मोहनलाल की अन्य फिल्म की कैसी थी परफॉर्मेंस?

वहीं अगर इसकी तुलना मोहनलाल की अन्य फिल्मों से करें तो 'एल 2: एम्पुरान' विश्व स्तर पर सबसे बड़ी मलयालम फिल्म बनी हुई है। ये मूवी पिछले साल मार्च 2025 में रिलीज हुई थी। Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने कुल मिलाकर 266.81 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, 'दृश्यम 3' ने 'थुदारम', 'लोकाह', 'आवेशम' और 'मंजुम्मेल बॉयज' से बेहतर प्रदर्शन किया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]