Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बांग्लादेश में खसरे से 450 बच्चों की मौत, मोहम्मद यूनुस के खिलाफ कार्रवाई करने की उठी मांग

बांग्लादेश में खसरे से 450 बच्चों की मौत, मोहम्मद यूनुस के खिलाफ कार्रवाई करने की उठी मांग

बांग्लादेश में अब तक खसरे से 450 से अधिक बच्चों की मौत के बाद, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस और 24 अन्य को देश छो ...और पढ़ें





बांग्लादेश में खसरे से पीड़ित बच्चों को अस्पताल को लेकर जाती महिलाएं। (सोर्स - पीटीआई)

बांग्लादेश में खसरे से 450 से अधिक बच्चों की मौत


यूनुस पर वैक्सीन कमी के लिए जांच की मांग


PIL में देश छोड़ने से रोकने का आदेश मांगा


 बांग्लादेश में मार्च से अब तक खसरे (Measles) से 450 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट से यह आदेश मांगा गया है कि पूर्व अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस और 24 अन्य लोगों को देश छोड़ने से रोका जाए, जब तक कि उनके कार्यकाल के दौरान खसरे की वैक्सीन की कमी की जांच पूरी नहीं हो जाती।


हालांकि खसरा एक ऐसी बीमारी है जिसे वैक्सीन की दो खुराक से पूरी तरह से रोका जा सकता है। ये खुराकें नौ महीने की उम्र से दी जाती हैं, लेकिन आरोप है कि 2024 और 2025 के बीच बांग्लादेश में वैक्सीन की भारी कमी थी, जब यूनुस अंतरिम सरकार के प्रमुख थे।



PIL में जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

बांग्लादेश हाई कोर्ट में दायर अपनी जनहित याचिका (PIL) में जिस पर सोमवार को सुनवाई होने की संभावना है। सुप्रीम कोर्ट के वकील एम अशरफुल इस्लाम ने सरकार से यह निर्देश देने की मांग की है कि खसरे की वैक्सीन के मुद्दे पर यूनुस और अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जाए।



बांग्लादेश चाइल्ड प्रोटेक्शन इनिशिएटिव के बैनर तले स्वास्थ्य विशेषज्ञों और डॉक्टरों ने वैक्सीन की कमी के लिए अंतरिम सरकार और उस समय के स्वास्थ्य प्रशासन को दोषी ठहराया है, जिसके कारण यह बीमारी फैली। उन्होंने मांग की है कि यूनुस और पूर्व स्वास्थ्य सलाहकार नूरजहां बेगम पर मुकदमा चलाया जाए।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]