Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में खुफिया ऑपरेशन के दौरान 4 सुरक्षाकर्मियों की हत्या, 7 घायल

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में खुफिया ऑपरेशन के दौरान 4 सुरक्षाकर्मियों की हत्या, 7 घायल


पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खुफिया ऑपरेशन के दौरान चार सुरक्षाकर्मी मारे गए और सात घायल हुए। वहीं, खैबर पख्तूनख्वा में शांति समिति के चार सदस्यों की भ ...और पढ़ें






पाकिस्तान में सुरक्षाबलों पर हमला (फाइल फोटो)


बलूचिस्तान में खुफिया ऑपरेशन के दौरान 4 सुरक्षाकर्मी मारे गए


इस कार्रवाई में 7 सुरक्षाकर्मी घायल और 9 हमलावर मारे गए



 पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में चार सुरक्षाकर्मी मारे गए और सात अन्य घायल हो गए। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि शनिवार को कुचलुक और नोहसर इलाके में खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षाकर्मी कार्रवाई करने गए थे।


नौ हमलावर के मारे जाने की भी सूचना है। घायलों का इलाज क्वेटा में चल रहा है।

पाकिस्तानी सुरक्षा बल बलूचिस्तान के विभिन्न हिस्सों में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चला रहे हैं। वहीं, रविवार को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में हमलावरों ने एक स्थानीय शांति समिति के चार सदस्यों की घात लगाकर हत्या कर दी।

यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान की कुलाची तहसील में घटी। भारी हथियारों से लैस हमलावरों ने शांति समिति के सदस्यों पर गोलीबारी की। अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हमलावरों ने समिति के एक सदस्य का अपहरण भी कर लिया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]