Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

रांची में मॉनिटर लिजार्ड के 30 हत्था के साथ भाजपा नेता समेत तीन गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी में भेजे गए जेल

रांची में मॉनिटर लिजार्ड के 30 हत्था के साथ भाजपा नेता समेत तीन गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी में भेजे गए जेल


रांची में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की सूचना पर वन विभाग ने मॉनिटर लिजार्ड के 30 हत्था के साथ एक भाजपा नेता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इन सभ ...और पढ़ें





मॉनिटर लिजार्ड के 30 हत्था के साथ भाजपा नेता समेत तीन गिरफ्तार


रांची में मॉनिटर लिजार्ड के 30 हत्था बरामद।


भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा समेत तीन गिरफ्तार।


वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में।


 वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की सूचना पर रांची में वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए मॉनिटर लिजार्ड के 30 हत्था (अवैध रूप से सुखाए गए जननांगों या हड्डी के हिस्सों) के साथ भाजपा नेता समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


जानकारी के अनुसार, गुरुवार को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली कि मेन रोड स्थित नटराज होटल में कुछ लोग मॉनिटर लिजार्ड के हत्था की अवैध तस्करी के लिए ठहरे हुए हैं। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम गठित कर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे होटल में छापेमारी की गई।

मॉनिटर लिजार्ड के 30 हत्था बरामद

जांच के दौरान होटल के कमरा संख्या 203 में तीन लोग ठहरे हुए मिले। कमरे की तलाशी लेने पर एक काले रंग के प्लास्टिक बैग से मोनिटर लिजार्ड के 30 हत्था बरामद किए गए। पूछताछ में तीनों व्यक्तियों ने मामले की जानकारी से इनकार किया।

होटल संचालक ने पूछताछ में बताया कि कमरा संख्या 203 और 206 पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर निवासी विष्णु कुमार गुप्ता के नाम से 13 मई 2026 से बुक था। इसके बाद शक के आधार पर तीनों आरोपितों को हिरासत में लेकर डोरंडा स्थित वन प्रमंडल पदाधिकारी कार्यालय लाया गया।


वन विभाग के अनुसार आरोपितों ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधित 2022) की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन किया है। यह अपराध संज्ञेय एवं दंडनीय श्रेणी में आता है। डीएफओ श्रीकांत वर्मा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
भाजपा नेता समेत तीन गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा, राजवी रंजन के बेटे अविनाश आनंद और अरुण राम के रूप में हुई है। तीनों रांची के रहने वाले बताए गए हैं।

वन विभाग ने न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपितों को जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मोनिटर लिजार्ड की एक जोड़ी की कीमत 15 से बीस हजार रुपये है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]